अफ्रीकी देश कांगो में बारिश और भूस्खलन से मची तबाही, कम से कम 14 लोगों की मौत
अफ्रीकी देश कांगो इस समय भारी बारिश की चपेट में है। देश में बुकावू शहर में इन दिनों बाढ़ और भूस्खलन ने कोहराम मचाया हुआ है। इसके चलते कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई हैं। कम्यून के मेयर जीन बालेक मुगाबो ने टेलीफोन के माध्यम से रॉयटर्स को इसकी जानकारी दी।
भारी बारिश से कई जगहों पर भूस्खलन जैसी स्थिति भी बनी हुई है। जिससे कई मकान ढह गए हैं। मेयर मुगाबो के मुताबिक मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है क्योंकि कई पीड़ित गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में हैं।

File Image
कांगो 20 दिसंबर को आम चुनाव होना है। लेकिन इस आपदा ने अफ्रीका के दूसरे सबसे बड़े देश में कमजोर बुनियादी ढांचे को उजागर किया है, खासकर दक्षिण किवु जैसे संघर्षग्रस्त पूर्वी प्रांतों में, जहां बुकावु स्थित है।
इससे पहले सितंबर उत्तर-पश्चिमी कांगो में मूसलाधार बारिश के कारण भूस्खलन हुआ था, जिससे कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं मई में कांगो के साउथ किवु प्रांत में कालेहे इलाके में बाढ़ और भूस्खलन ने तबाही मचाई थी।
इस दौरान हजारों घर, स्कूल और अस्पताल पानी में डूब गए. इसके साथ ही सैकड़ों लोगों की मौत भी हो गई थी। रिपोर्ट के मुताबिक, इस आपदा में 170 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। यहां लगातार 2 दिन हुई भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई थी और भूस्खलन हो गया था। इस वजह से बुशुशु और न्यामुकुबी गांव में पानी भर गया था।












Click it and Unblock the Notifications