डोनाल्ड ट्रंप ने बेटी को बताया था कामुक, पढ़िए उनकी कही 10 गंदी बातें

अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टेप आया था जिसमें वे अश्लील हरकत करते देखे गए। महिलाओं पर उनकी गंदी टिप्पणी का लंबा इतिहास है।

नई दिल्ली। महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में अमेरिका के नए राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप काफी बदनाम रहे हैं। इस मामले में उन्होंने अपनी बेटी को भी नहीं छोड़ा।

महिलाओं के बारे में डोनाल्ड ट्रंप की जुबान से निकली गंदी बातों का लंबा इतिहास रहा है। महिलाओं के साथ उनकी अश्लील हरकतों का टेप सामने आ चुका है।

सीएनएन ने ट्रंप से लिया एक पुराना ऑडियो इंटरव्यू जारी किया जिसमें उन्होंने अपनी बेटी इवांका के बदन के बारे में अभद्र टिप्पणियां की थी।

आइए जानते हैं, महिलाओं के बारे में कही गई डोनाल्ड ट्रंप की 10 गंदी बातें।

donald trump sexist comments

डोनाल्ड की गंदी बात 1# मेरी बेटी 'ए पीस ऑफ ए...'

2004 में रेडियो के लिए हावर्ड स्टर्न को दिए गए इंटरव्यू में डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी बेटी के बारे में अश्लील बात कही थी।

उस समय डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप 22 साल की थी। डोनाल्ड ट्रंप ने स्टर्न से बातचीत में बेटी की शारीरिक बनावट पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि वह 'पीस ऑफ ए...' है।

ट्रंप ने यह भी कहा कि जब वह 14 साल के थे तब किसी कम उम्र की हॉट लड़की के लिए अपनी वर्जिनिटी खोने में कोताही नहीं करते थे।

ivanka trump

डोनाल्ड की गंदी बात 2# मेरी बेटी पहले से ज्यादा कामुक लग रही है

2006 में डोनाल्ड ट्रंप ने स्टर्न के साथ इंटरव्यू में फिर अपनी बेटी पर अभद्र टिप्पणी की थी। ट्रंप ने कहा था कि अगर वह उनकी बेटी न होती तो वह उसके साथ डेट कर रहे होते।

ट्रंप ने इस इंटरव्यू में कहा था कि इवांका पहले से ज्यादा कामुक दिख रही है। बेटी के बदन के बारे में टिप्पणी करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह 6 फुट लंबी और बला की खूबसूरत है।

donald trump bad comments

डोनाल्ड की गंदी बात 3# खूबसूरत और जवान महिलाएं मिलती रहें बस

महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणियों के चलते डोनाल्ड ट्रंप मीडिया में बदनाम रहे हैं। उन्होंने मीडिया में अपनी छवि को लेकर प्रतिक्रिया देते समय भी अश्लील बात कही थी।

1991 में उन्होंने एक मैगजीन को इंटरव्यू में कहा कि मीडिया में उनके बारे में क्या छप रहा है यह तब तक कोई मायने नहीं रखता जब तक उनको जवान और खूबसूरत औरतों के साथ सोने का मौका मिल रहा है।

donald trump5

डोनाल्ड की गंदी बात 4# बच्चे को दूध पिलाने वाली मां पर अभद्र टिप्पणी

डोनाल्ड ट्रंप ने बच्चे को ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली मां के प्रति घृणा का सरेआम प्रदर्शन किया था।

एक महिला वकील ने जब बच्चे को दूध पिलाने के लिए ब्रेक मांगा था तब उन्होंने उनको 'घृणित औरत' कहा था।

gail collins

डोनाल्ड की गंदी बात 5# महिला पत्रकार के साथ अभद्र व्यवहार

डोनाल्ड ट्रंप महिला पत्रकारों पर भी अभद्र टिप्पणियों के मामले में बदनाम रहे हैं।

एक बार न्यूयार्क टाइम्स में गेल कॉलिंस ने डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ एक लेख लिखा। इस लेख से खफा होकर ट्रंप ने उस आर्टिकल की एक कॉपी गेल कॉलिंस के पास भिजवाई।

इस आर्टिकल कॉपी में ट्रंप ने गेल कॉलिंस की फोटो को कलम से घेरा था और उस पर लिखा था, ' द फेस ऑफ ए डॉग।'

megyn kelly

डोनाल्ड की गंदी बात 6# महिला एंकर को कहा बिंबो

अमेरिकी पत्रकार मेगन केली, डोनाल्ड ट्रंप की गंदी टिप्पणियों की शिकार हुईं। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से उम्मीदवारी कर रहे डोनाल्ड ट्रंप के पहले डिबेट की एंकरिंग मेगन केली ने की थी।

डिबेट के बाद ट्रंप ने ट्विटर पर मेगन केली के बारे में अभद्र बातें कहीं। उन्होंने मेगन को बिंबो कहा।

ट्रंप ने लिखा कि मेगन का पीरियड चल रहा था इस वजह से उन्होंने उनसे काफी कड़े सवाल किए। उन्होंने लिखा, 'मेगन की आंखों से खून निकल रहा है। उनके बदन में हर जगह से खून निकल रहा था।'

उन्होंने मेगन को क्रेजी और औसत दर्जे की एंकर कहा।

carly fiorina

डोनाल्ड की गंदी बात 7# 'फियोरिना के चेहरे को देखकर कौन वोट देगा'

डोनाल्ड ट्रंप ने अपनी ही पार्टी की लीडर कार्ली फियोरिना पर अभद्र टिप्पणी कर उनका अपमान किया।

2015 के सितंबर में रिपब्लिकन पार्टी की प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवार फियोरिना के बारे में ट्रंप ने कहा, 'उनके चेहरे को देखो। उनको देखकर कौन वोट देगा? क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि ऐसा चेहरा आपका अगला राष्ट्रपति होगा। मेरा मतलब है कि वह महिला हैं और मुझे उनके बारे में भद्दी बात नहीं करनी चाहिए लेकिन सच में क्या आप उनको लेकर सीरियस हैं?'

alicia machado

डोनाल्ड की गंदी बात 8# मिस यूनिवर्स को कहा मिस पिग्गी

पिछले महीने सितंबर में पूर्व मिस यूनिवर्स और वेनेजुएला की एक्ट्रेस एलिसिया माचादो ने दावा किया कि डोनाल्ड ट्रंप ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया।

एलिसिया माचादो ने कहा कि ट्रंप ने उनको मिस पिग्गी कहा। इसके बाद माफी मांगने के बजाय ट्रंप ने जवाब में फिर उनके बारे में कहा कि एलिसिया माचादो काफी मोटी हो गई हैं और यह हम सबके लिए एक समस्या हैं।

ghazala khan

डोनाल्ड की गंदी बात 9# गजाला खान पर की नस्ली टिप्पणी

जिन्होंने भी डोनाल्ड ट्रंप की कोई आलोचना की, उनको अपमानित करने में वे पीछे नहीं रहे।

इराक युद्ध में मारे गए हुमायूं खान के पिता, डेमोक्रेट नेशनल कंवेंशन के दौरान डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना कर रहे थे। हुमायूं खान की मां अपने पति के बगल में खड़ी थीं।

आलोचना सुनकर डोनाल्ड ट्रंप ने हुमायूं खान की मां को निशाना बनाया। उन्होंने हुमायूं खान के पिता को जवाब देते हुए उनकी पत्नी गजाला की तरफ इशारा करके कहा, 'देखो, इनकी पत्नी को देखो। वह वहां खड़ी है। उसके पास कहने को कुछ भी नहीं है। लगता है उसे बोलने की इजाजत नहीं है। आप भी कुछ कहो।'

donald trump4

डोनाल्ड की गंदी बात 10# मेक्सिकन लोगों को कहा रेपिस्ट

डोनाल्ड ट्रंप ने सिर्फ महिलाओं के बारे में ही गंदी बातें नहीं की हैं। उन्होंने पिछले साल मेक्सिकन लोगों को रेपिस्ट कह दिया। ट्रंप ने दिव्यांग पत्रकार का मजाक उड़ाया था और अमेरिका में आने वाले मुस्लिमों पर बैन लगाने की मांग की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+