Tokyo Olympics: कार्डबोर्ड से बने बिस्तर देख भड़के खिलाड़ी, बोले- इस पर कैसे यूज करें 1 लाख कंडोम?
टोक्यो, 18 जुलाई। जापान में 23 जुलाई से शुरू हो रहा 'टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021' अपने आयोजन की तैयारियों के समय से ही विवादों में रहा है। पहले कोरोना काल में खेल कराने को लेकर आलोचना फिर खिलाड़ियों के बीच 1 लाख से भी अधिक कंडोम बांटे जाने की खबर और अब प्लेयर्स को दिए गए अजीबो-गरीब बेड्स (बिस्तर) को लेकर खेल कमेटी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। कंडोम की बात पर मचा बवाल अभी शांत नहीं हुआ था कि अब खिलाड़ियों को दिए गए बिस्तरों को लेकर विवाद शुरू हो गया है।

विवादों से घिरा 'टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021'
दरअसल, 'टोक्यो ओलंपिक गेम्स 2021' के लिए आयोजकों ने खिलाड़ियों से संबंधित एक बड़ा फैसला लिया है। खिलाड़ियों को सोने के लिए उनके कमरों में 'एंटी-सेक्स बेड' रखे गए हैं, जिसे लेकर विभिन्न देशों से आए प्लेयर्स का गुस्सा फूट पड़ा है। इन बेड्स पर खिलाड़ी चाहकर भी अपने पार्टनर्स के साथ संबंध नहीं बना सकते। एक अमेरिकी खिलाड़ी ने बिस्तर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं जो अब वायरल हो गई है।

खेलों के बाद फिजिकल रिलेशनशिप बनाते हैं खिलाड़ी
गौरतलब है कि ओलंपिक गेम्स के बारे में यह भी कहा जाता है कि आयोजन के दौरान खिलाड़ी जमकर फिजिकल रिलेशनशिप बनाते हैं। हाल ही में जर्मनी की एक पूर्व एथलीट ने खुलासा किया था कि खिलाड़ियों के कमरे से रात-रात भर आवाजें आती थीं। ये आवाजें खिलाड़ियों और उनके पार्टनर के बीच रोमांस की होती थीं। महिला एथलीट ने यह भी खुलाया किया था कि सुरक्षित संबंध बनाने के लिए ही खिलाड़ियों के बीच कंडोम बांटे जाते हैं।

बांटे गए थे 1 लाख 60 हजार कंडोम
अब इस साल टोक्यो ऑलंपिक से सामने आए बिस्तरों की बात करें तो जर्मन एथलीट की कही बातों में सच्चाई नजर आती है। टोक्यो ऑलंपिक में खिलाड़ियों के बीच 1 लाख 60 हजार कंडोम बांटे जाने की वजह से आयोजक पहले ही सवालों के घेरे में हैं। उनसे लोगों ने पूछा कि कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है तो लाखों कंडोम क्यों बांटे गए। इस सवालों से पीछा छुड़ाने के लिए आयोजकों ने कहा कि ये कंडोम खिलाड़ियों के घर ले जाने के लिए हैं।

क्या है एंटी-सेक्स बेड ?
हालांकि कंडोम विवाद अभी भी खत्म नहीं हुआ है, इस बीच एंटी सेक्स बेड को लेकर मालमा गरम हो गया है। पहले जान लेते हैं कि ये किस तरह के बिस्तर होते हैं। ओलंपिक विलेज लगाए गए इन बेड्स की खासियत यह है कि इन पर चाहकर भी कपल शारीरिक संबंध नहीं बना सकता। ये बिस्तर कार्डबोर्ड के बने हुए हैं जो सिर्फ एक इंसान का ही भार उठा सकता है। अगर दो लोग इस पर सोने की कोशिश करेंगे तो यह टूट जाएगा।

खिलाड़ियों ने पूछा- तो कंडोम क्यों दिए हैं?
इसके अलावा ये बेड्स किसी तरह के झटके को भी नहीं झेल सकते, थोड़ा से भी प्रेशर इसे तोड़ सकता है। इस तरह का बेड मिलने से कई खिलड़ियों का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया है। उनका कहना है कि ये बिस्तर अकेला उनका भार भी नहीं उठा सकचा। कुछ खिलाड़ियों ने तो यहां तक कह दिया कि अगर ऐसे बिस्तर पर ही सुलाना है तो कंडोम क्यों बांट रहे हो? आपको बता दें कि एचआईवी के खतरे को देखते हुए जिस देश में ओलंपिक होता है वहां की सरकार खिलाड़ियों में कंडोम बंटवाती है।
यह भी पढ़ें: टोक्यो ओलंपिक: 'केतली पहलवान' और 'लकवा-पछाड़' ऐसे ही नहीं कहे जाते ये खिलाड़ी












Click it and Unblock the Notifications