देखिए, ड्रग्स के नशे में बेसुध पड़ी मां और उसे उठाती बच्ची का SHOCKING VIDEO

मैसाच्यूसेट्स। एक फैमिली स्टोर में आई मां ड्रग्स के नशे में बेसुध होकर गिर गईं और उनकी बच्ची रो रोकर उनको उठाने में इस तरह लगी रही कि यह सीन देखकर स्टोर में सबकी आंखें भर आईं।

मां को होश में लाने की कोशिश में लगी बच्ची की व्याकुलता का यह दुखद वीडियो आपको रुला सकती है।

खिलौनों के स्टोर में मां के लिए रोई बच्ची

मैंडी मैकगोवेन अपनी बच्ची के साथ लाउरेंस के एक खिलौने के स्टोर में आईं। उन्होंने ड्रग्स का ओवरडोज ले रखा था। अचानक वह स्टोर में बेहोश होकर गिर पड़ीं तो उनकी बच्ची मां की यह हालत देख रोने लगी।

बच्ची बेसुध पड़ी मां को उठाने के लिए उनको झकझोरने लगी। मां के कपड़ों को खींचकर और अन्य तरीकों से बच्ची उठाने की कोशिश में लगी रही। मां होश में नहीं आई।

मां के खिलाफ हुई कार्रवाई

पुलिस ने मां के खिलाफ कार्रवाई करते हुए बच्ची की कस्टडी को उनसे हटा लिया है। मैसाच्युसेट्स के अधिकारियों का कहना है कि वीडियो में जो भी दिख रहा है वह काफी दुखद है और सार्वजनिक जगहों पर ऐसी घटनाएं लगातार हो रही हैं।

अमेरिका में ड्रग का कहर

अधिकारियों का कहना है कि अमेरिका के मैसाच्यूसेट्स जैसे शहरों में ड्रग लेने की महामारी फैल चुकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+