शेर की तरह एक दिन जीने की चाह रखने वाले टीपू सुल्तान की तलवार बिकी 21 करोड़ में

लंदन। भारत के पहले स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही टीपू सुल्तान की नायाब तलवार सहित कई वस्तुओं की लंदन में नीलामी की गयी। इस नीलाम में टीपू सुल्तान की तलवार को लगभग 21 करोड़ रुपए में नीलाम किया गया। इस नीलामी में टीपू की कुल 30 वस्तुओं की नीलामी की गयी।

tipu sultan

लंदन में 21 अप्रैल को बोन्हैम्स इस्लामी एवं भारतीय कला नीलामी का आयोजन किया गया। इस नीलामी में टीपू सुल्तान की 30 वस्तुओं की नीलामी के लिए रखा गया। जिसमें टीपू की तलवार जिसपर कई कीमती रत्न जड़े हुए थे उसकी कीमत सबसे ज्यादा लगायी गयी। इस तलवार के हत्थे पर बाघ की आकृति बनी हुई है।

जो अन्य वस्तुएं जो इस नीलामी में रखी गयी थी उनमें कसीदे वाले तरकस, पिस्तौल, गोले सहित कई अन्य वस्तुएं शामिल थीं। वहीं इस तलवार के अलावा टीपू की एक तोप को 13 करोड़ रुपए में बेचा गया। आपको बता दें कि टीपू सुल्तान में खुद कहा था कि मैं सारी उम्र मेमने की तरह मरने की बजाए एक दिन शेर की तरह जीना पसंद करुंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+