'वो चरित्रहीन है', कमला हैरिस के उप-राष्ट्रपति उम्मीदवार बुरी तरह फंसे, चीनी गर्लफ्रेंड ने लगाए सनसनीखेज आरोप
US Election News 2024: डेली मेल की एक रिपोर्ट में विस्फोटक दावा किया गया है, कि मिनेसोटा के गवर्नर टिम वाल्ज़, जो 2024 अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार कमला हैरिस के साथी हैं, उनका चीन में अपने शिक्षण कार्यकाल के दौरान एक चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के अधिकारी की बेटी के साथ गुप्त संबंध था, जिसके कारण वह आत्महत्या करने के बारे में सोच रही थी।
कमला हैरिस के उप-राष्ट्रपति को लेकर ये सनसनीखेज खुलासा उस वक्त किया गया है, जब 5 नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं, जिसमें व्हाइट हाउस के लिए कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। यह रिपोर्ट ऐसे समय में भी आया है, जब वाल्ज़ पर यह कहने के लिए आलोचना की जा रही है, कि वह 1989 में तियानमेन स्क्वायर विरोध प्रदर्शन के दौरान हांगकांग में थे, जिसमें 500 लोग मारे गए थे।

टिम वाल्ज़ पर क्या आरोप लगाए गये हैं?
59 साल की जेना वांग ने बताया है, कि उन्हें मिनेसोटा के गवर्नर से तब प्यार हो गया था जब वे गुआंगडोंग प्रांत के फोशान में अंग्रेजी के शिक्षक थे। वांग ने याद किया, कि वह अपना उच्चारण सुधारने के लिए फोशान में उनके एक लेक्चर में भाग ले रही थीं, तभी 25 वर्षीय वाल्ज़ ने उनके कान में फुसफुसाते हुए कहा, "आप बहुत सुंदर हैं।"
वांग ने डेली मेल को बताया है, कि "टिम बहुत सुंदर था। मुझे उसकी आंखें और उसका बड़ा मुंह बहुत पसंद आया। हमने बाद में बात की और उसने मेरी अंग्रेजी की बहुत तारीफ की।" हालांकि, दोनों सार्वजनिक रूप से अपना प्यार प्रदर्शित नहीं कर सकते थे, क्योंकि वांग के पिता बिन हुई सत्तारूढ़ कम्युनिस्ट पार्टी में एक उच्च पदस्थ अधिकारी थे, जो उसे एक पश्चिमी शख्स के साथ संबंध बनाने के लिए रिस्ते को खारिज कर देते।
'अमेरिका में जीवन का सपना देखा'
वांग ने दावा किया, कि उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार टिम वाल्ज ने उन्हें गिफ्ट्स से लाद दिया था और दोनों ने चाय पी, प्यार किया और जॉर्ज माइकल के गाने सुनते हुए बंद दरवाजों के पीछे अपनी रोमांटिक ज़िंदगी जी। पार्क में टहलते हुए और शाम को डांस करते हुए वांग और वाल्ज़ बहुत करीब आ गए थे, जिससे वांग को शादी और संयुक्त राज्य अमेरिका में जीवन के बारे में सपने आने लगे।
वाल्ज और वांग, हांगकांग और मकाऊ भी जाती थीं, जो उस समय चीनी अभिजात वर्ग के लिए इतना सुलभ नहीं था और वांग के लिए नीली जींस, रे-बैन धूप का चश्मा और आभूषण जैसी पश्चिमी शैली का जीवन यहीं जी सकते थे।
वांग ने कहा, कि "मैं सामाजिक परंपराओं के कारण कभी रात भर नहीं रुक सकती थी। यह बहुत दमनकारी था। हम दोनों रोबोट की तरह शहर में घूमते थे।"
वांग ने डेली मेल को बताया, "जब हम अकेले थे तो हम एक-दूसरे को छू या चूम नहीं सकते थे, इसलिए यह और भी रोमांचक और गहरा हो गया। हम एक-दूसरे से बहुत प्यार करते थे और मैं उससे शादी करके परिवार बसाना चाहती थी। जब ऐसा नहीं हुआ, तो मैं बहुत दुखी और उदास महसूस करती थी।"

'वेश्या जैसा महसूस हुआ'
वांग ने कहा, कि वाल्ज ने अमेरिका में नेब्रास्का लौटने पर उसे पत्र लिखे, जिसमें उसने अपने जीवन और वहां शिक्षण जीवन के बारे में बताया। वांग ने आरोप लगाया, कि वाल्ज अमेरिका आने में उसकी मदद करेंगे, इसलिए उन्होंने उन्हें अपने पासपोर्ट साइज के फोटो और व्यक्तिगत जानकारियां वाल्ज के बताए पते पर भेजी।
वांग ने कहा, कि अमेरिका में नया जीवन शुरू करने के लिए उसने अपने टीचर की नौकरी से इस्तीफा दे दिया, लेकिन जब 1992 में वाल्ज फिर चीन लौटे, तो दोनों के बीच रिश्ते खराब होने शुरू हो गये। इस दौरान दक्षिण चीन में एक दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से वाल्ज ने उन्हें अजीबोगरीब इशारे किए। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी, और वाल्ज़ ने उस पर शादी से ज्यादा अमेरिकी पासपोर्ट में दिलचस्पी रखने का आरोप लगाया।
वांग ने कहा, कि "यह बहुत अपमानजनक था। मैंने उससे कहा कि या तो दोनों या कुछ भी नहीं।"
आखिरकार दोनों का ब्रेकअप हो गया, जिसके बाद वांग ने कहा, कि उन्हें "ऐसा लगा जैसे मैं वेश्या की तरह व्यवहार कर रही हूं और मुझे सस्ता और सामान्य महसूस हो रहा है"। वांग ने कहा, कि वह अपने होटल से निकलकर एक दूरदराज चट्टानी इलाके में चली गई और उसने अपनी जिंदगी खत्म करने की सोची।
वाल्ज़ ने 1994 में ग्वेन व्हिपल से शादी की, जो एक शिक्षिका भी हैं।
वाल्ज ने फिर कभी वांग से मुलाकात नहीं की और बाद में कई साल बाद यूरोप चली गईं और अब एक शिक्षक, ट्रांसलेटर और सांस्कृतिक मध्यस्थ के रूप में काम करती हैं। उन्होंने कहा, कि वाल्ज ने उनके साथ स्वार्थी व्यवहार किया और उनकी प्रतिष्ठा और करियर को खतरे में डाल दिया। अब जबकि वाल्ज़ उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार हैं, वांग ने कहा कि उनके पास "दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण कामों में से एक को करने के लिए चरित्र और ईमानदारी नहीं है"।
उसने वाल्ज़ के निर्देश पर अमेरिका में एक पते पर पासपोर्ट फोटो और अपनी व्यक्तिगत जानकारी भी भेजी, यह मानते हुए कि वह उसे वीजा हासिल करने में मदद कर रहा था। 1992 में जब वाल्ज़ चीन वापस लौटा, तो उसने अपनी शिक्षण भूमिका से इस्तीफा दे दिया, यह गलत मानते हुए कि वह एक नया जीवन जीने वाली थी।
हालांकि, उनके रिश्ते में खटास तब आने लगी जब वाल्ज़ ने दक्षिण चीन में एक दौरे के दौरान सार्वजनिक रूप से अजीबोगरीब इशारे किए। दोनों के बीच तीखी बहस होने लगी, जहाँ वाल्ज़ ने उस पर शादी से ज़्यादा अमेरिकी पासपोर्ट में दिलचस्पी रखने का आरोप लगाया। "यह बहुत अपमानजनक था। मैंने उससे कहा कि या तो दोनों या कुछ भी नहीं," उसने कहा।












Click it and Unblock the Notifications