अब Nepal में भी TikTok बैन, 4 साल में हजारों साइबर अपराध... भारत का सर दर्द हुआ कम, जानें कैसे?
भारत के बाद अब पडोसी देश नेपाल ने भी सोशल नेटवर्क टिकटॉक पर प्रतिबंध लगा दिया है। ऐसा करने की वजह टिकटॉक के कारण बढ़ रही साइबर अपराध की घटनाओं को बताया गया है। नेपाल का कहना है कि टिकटॉक को सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने और व्यक्तिगत नफरत फैलाने के साधन के रुप में प्रयोग किया जा रहा था।
पिछले हफ्ते से हो रही थी चर्चा
बताते चलें कि पिछले हफ्ते नेपाल गृह मंत्रालय ने साइबर ब्यूरो और टिकटॉक के अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों से इसके नियमन पर चर्चा की थी। साथ ही प्रधानमंत्री पुष्प कमल दहल ने सत्तारूढ़ और प्रमुख विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सोशल मीडिया विनियमन पर चर्चा की। चर्चा में मुख्य दल कांग्रेस के अध्यक्ष शेर बहादुर देउबा से लेकर मुख्य विपक्षी दल के नेता केपी शर्मा ओली ने बैठक में टिकटॉक द्वारा लाई गई विकृतियों पर चर्चा की।

टिकटॉक बंद करने का फैसला
वहीं प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया के उपयोग पर दिशा निर्देश जारी करने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से बैठक की। उस बैठक में सभी दलों के नेताओं से यह आम सहमति मिलने के बाद कि किसी न किसी तरह से विकृतियां फैला रहे मीडिया को नियंत्रित करने की जरूरत है। जिसके बाद सरकार ने सोमवार की बैठक से टिकटॉक को बंद करने का फैसला किया।
4 साल 3 महीनों में 1648 साइबर अपराध
आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 4 साल 3 महीनों के भीतर नेपाल पुलिस के पास 1648 साइबर अपराध की शिकायतें दर्ज की गई हैं, जिनमें से ज्यादातर टिकटॉक से संबंधित हैं। आपको बता दें कि भारत में टिकटॉक के पहले से प्रतिबंधित होने के बाद भी यह एप भारत सरकार के लिए सुरक्षा को लेकर सिरदर्द बना हुआ था। क्योंकि भारत-नेपाल की सीमा पर लाखों लोग नेपाली सिम सहित टिकटॉक का उपयोग करते थे।












Click it and Unblock the Notifications