इमेज बचाने में लगे खान सर, ओखला में हो रही थी कौन सी प्लानिंग? राकेश यादव ने खोल दी सारी पोल, वीडियो वायरल

Khan Sir Raushan Anand Controversy: बिहार के चर्चित कोचिंग विवाद में अब एक और नया मोड़ आ गया है। खान सर और ज्ञान बिंदु जीएस एकेडमी के निदेशक रौशन आनंद (Khan Sir vs Raushan Anand) के बीच चल रहे विवाद के बीच अब शिक्षक राकेश यादव (Rakesh Yadav Viral Video) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

वीडियो में राकेश यादव ने दावा किया है कि उन्हें दिल्ली के ओखला में होने वाली एक बैठक में बुलाया गया था। उस बैठक में कथित तौर पर खान सर की छवि बचाने की रणनीति पर चर्चा होनी थी। राकेश यादव ने कहा कि उन्होंने इस बैठक में शामिल होने से साफ इनकार कर दिया, क्योंकि उनका मानना है कि एक शिक्षक का काम पढ़ाना है, किसी की पीआर या इमेज संभालना नहीं।

Khan Sir vs Raushan Anand Controversy

उन्होंने इस दौरान रौशन आनंद का भी जिक्र किया और पूरे मामले पर कई गंभीर सवाल उठाए। उनका यह बयान ऐसे समय सामने आया है जब पटना के कोचिंग विवाद, तोड़फोड़, गिरफ्तारी और नेपाल में प्रिंस यादव की संदिग्ध मौत को लेकर पहले से ही माहौल गर्म है।

ये भी पढ़ें: खान सर से डरते हैं रौशन आनंद? ज्ञान बिंदु के संस्थापक ने रोते हुए कहा-मैं जेल ना गया होता तो आज जिंदा होता भाई

खान सर-रौशन आनंद विवाद के बीच राकेश यादव का शॉकिंग दावा!

वीडियो में राकेश यादव ने कहा, "मेरे पास कल 3 बजे के आस पास एक कॉल आता है और कहा जाता है कि ऐसे ऐसे ओखला में आज हमें ढाई बजे मिलना है, वहां सारे यूट्यूबर और टीचर आ रहे हैं और हमें वहां खान सर की इमेज को बचाने के लिए प्रयास करना है। मैं हैरान हो गया इस बात को सुनकर। मतलब टीचर फ्रेटरनिटी के पास बस यही काम रह गया है कि हम किसी की इमेज बचाएं। हमारी इमेज तो उसी दिन खत्म हो गई ना। हम कोचिंग माफिया केबीसी में भी डिक्लेयर हो चुके हैं, हम तो कोचिंग माफिया शुभांकर मिश्रा के शो में भी डिक्लेयर हो चुके हैं, हम तो हर जगह कोचिंग माफिया डिक्लेयर हो चुके हैं।"

Khan Sir

रौशन आनंद को लेकर कही बड़ी बात

राकेश यादव ने अपने बयान में कहा, "हम तो हर जगह कोचिंग माफिया डिक्लेयर हो चुके हैं जबकि इनसे हजार गुना सस्ता पढ़ाते हैं, मैं नहीं, बिहार के ही टीचर पढ़ाते हैं। आप बिहार के किसी भी इंस्टिट्यूट में उठकर जाइए, किसी भी बच्चे से पूछिए, आज के समय में ऑफलाइन में सबसे ज्यादा बच्चे कहां पढ़ रहे हैं। केवल ज्ञान बिंदु के पास पढ़ रहे हैं। उस आदमी के साथ एक ही दिक्कत हुई, उसे समझ नहीं आया कि पीआर कैसे किया जाता है। रौशन आनंद पढ़ाने में ही लगा रहा।"

Khan Sir

राकेश यादव ने खान सर पर सवाल उठाते हुए पूछा,"आपने पढ़ाया? कितनी यूट्यूब पर वीडियो डालकर आपने बच्चों के एग्जाम वाले दिन तैयारियां करवा दी? कितना काम कर दिया? सर, पीआर की हद होती है। एक लिमिट तक करो ना। आपकी ताकत बन गई हर चीज के ऊपर कि हम 200 रुपये में पढ़ाते हैं और सिलेक्शन देते हैं, कोचिंग माफिया से ज्यादा। आप हर जगह उसी शब्द को चिपके जा रहे हैं। हर जगह आपने उसी शब्द को चिपका दिया।"

केस और जमानत को लेकर भी उठाए सवाल

राकेश यादव ने आगे कहा, "जब आपको ये पता चल गया, आप खुद मुझे ये कह रहे हैं कि पुलिस ने गलती की, रौशन आनंद सर को नहीं उठाना चाहिए था। और अगर आपको इतनी समझ में आ गई थी तो आपको ये नहीं लगता कि आपको अगले दिन उनके खिलाफ अपना केस वापस ले लेना चाहिए था या उनकी जमानत का इंतजाम कराना था। शुक्रवार के दिन जब बिपिन मुखिया जैसे टीचर आपको मैसेज कर रहे हैं कि सर, ये गलत हो रहा है, गुरुदेव जमानत कराइए, आपके वकील लोग कोर्ट पहुंचते नहीं हैं। उसके बाद उनके भाई की जो मीडिया में न्यूज आई कि हत्या हो गई, आप सोचिए उस परिवार पर क्या बीत रही है।"

अपने वीडियो के आखिर में राकेश यादव ने कहा, "सोमवार को जब जमानत के लिए सुनवाई हो रही थी तो वहां पर दो वकील आपके खड़े होकर उनकी जमानत के खिलाफ बहस कर रहे थे। किसके लिए कर रहे हो आप ये सब चीजें? कहां लेकर जाओगे आप इस पीआर को और कितना करना है पीआर? एक लिमिट तो तय करो।"

राकेश यादव का यह वीडियो सामने आने के बाद बिहार के कोचिंग विवाद ने एक बार फिर नई चर्चा शुरू कर दी है। हालांकि, उनके दावों पर खान सर की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें: अवध सर का यू-टर्न! पटना कोचिंग विवाद में नया ट्विस्ट, खान सर के दावों की Avadh Ojha ने निकाली हवा?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+