Vaibhav Sooryavanshi को आखिर पहले टी-20 में क्यों नहीं मिला मौका? कप्तान अय्यर ने बताई बड़ी वजह

Vaibhav Sooryavanshi News: भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे बड़े डेब्यू का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस को अभी थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) को भारत की प्लेइंग इलेवन (Playing XI) में शामिल नहीं किया गया है।

टूटने से बचा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड (Vaibhav Sooryavanshi News)

इसके चलते महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का 37 साल पुराना ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ने के लिए अब वैभव को रविवार (28 जून) को होने वाले दूसरे टी-20 मुकाबले तक का इंतजार करना होगा। हाल ही में टी-20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद सीनियर टीम के नियमित कॉम्बिनेशन और स्थापित खिलाड़ियों को बिना किसी ठोस तकनीकी कारण के टीम से बाहर करना ड्रेसिंग रूम के संतुलन को प्रभावित कर सकता था। यही कारण है कि चयनकर्ताओं और टीम प्रबंधन ने पहले मुकाबले में जल्दबाजी करने के बजाय अनुभव को तरजीह दी।

Vaibhav Sooryavanshi 1

टॉस पर कप्तान श्रेयस अय्यर ने क्या कहा?

शुक्रवार को टॉस के दौरान जब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर से वैभव सूर्यवंशी के खेलने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने स्थिति स्पष्ट की। कप्तान अय्यर ने कहा कि वैभव एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं, लेकिन दुर्भाग्य से वे आज नहीं खेल रहे हैं। हमारे पास स्क्वॉड में जबरदस्त अनुभवी खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पिछली कुछ सीरीज में भारत के लिए अद्भुत प्रदर्शन किया है।

MPL 2026 Record: IPL में नहीं मिला था खरीदार, अब हैट्रिक लेकर चटकाए 6 विकेट! इस गेंदबाज ने बरपाया कहर
MPL 2026 Record: IPL में नहीं मिला था खरीदार, अब हैट्रिक लेकर चटकाए 6 विकेट! इस गेंदबाज ने बरपाया कहर

सही समय पर मिलेगा मौका

अय्यर ने आगे भरोसा देते हुए कहा कि हम उन खिलाड़ियों को बैक कर रहे हैं जो लगातार शानदार काम कर रहे हैं। वैभव को सही समय आने पर निश्चित रूप से खेलने का अवसर मिलेगा। बता दें कि सचिन तेंदुलकर ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ 16 साल 205 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। वैभव अभी महज 15 वर्ष के हैं।

वैभव सूर्यवंशी की IPL कीमत 35 करोड़ पहुंची, क्या अगले सीजन मिलेगी इतनी रकम, ऋषभ पंत ने पलट दिया गेम
वैभव सूर्यवंशी की IPL कीमत 35 करोड़ पहुंची, क्या अगले सीजन मिलेगी इतनी रकम, ऋषभ पंत ने पलट दिया गेम

बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने दी थी ये दलील

मैच से पहले भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने भी वैभव की प्रतिभा की जमकर तारीफ की थी, लेकिन किसी स्थापित खिलाड़ी के साथ नाइंसाफी न करने की बात कही थी। कोटक ने कहा था कि सिर्फ किसी नए खिलाड़ी को मौका देने के लिए उस खिलाड़ी को ड्रॉप कर देना जो पहले से रन बना रहा है सही नहीं होगा। हमें एक बहुत ही बारीक रेखा का ध्यान रखना होता है।

IPL 2027 Trade: हार्दिक पंड्या को KKR में लाने के लिए खुद आगे आए SRK, MI के सामने रखी स्पेशल डील?
IPL 2027 Trade: हार्दिक पंड्या को KKR में लाने के लिए खुद आगे आए SRK, MI के सामने रखी स्पेशल डील?
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+