अफगानिस्तान: काबुल के खैरखाना में तीन धमाके, 12 लोगों के मौत की खबर
जानकारी के मुताबिक खैर खाना इलाके में हुए तीनों धमाके बहुत तेज थे। ये उसी कब्रिस्तान के पास हुए हैं जहां सीनेटर एजादयार के बेटे को दफनाया जा रहा था।
काबुल (अफगानिस्तान)। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल एक बार फिर से तीन लगातार धमाकों से दहल गई। ये धमाके काबुल के खैर खाना इलाके में हुए हैं। शुरूआती जानकारी के मुताबिक धमाके में 12 लोगों की जान गई है। हालांकि मृतकों की संख्या में इजाफे के आसार जताए गए हैं।

लगातार तीन धमाकों से दहला अफगानिस्तान
जानकारी के मुताबिक खैर खाना इलाके में हुए तीनों धमाके बहुत तेज थे। ये उसी कब्रिस्तान के पास हुए हैं जहां सीनेटर एजादयार के बेटे को दफनाया जा रहा था। टोलो न्यूज के मुताबिक खैर खाना में हुए धमाकों में करीब 12 लोगों के मारे जाने की खबर है। पुलिस के मुताबिक इन धमाकों में मृतकों की संख्या में इजाफा हो सकता है।












Click it and Unblock the Notifications