पाकिस्तानी पठानों पर ही कर दी उनकी सेना ने बमबारी, देखिए सबूत

खोस्ट। पाकिस्तान से न केवल भारत और अन्य पड़ोसी देश परेशान हैं, बल्कि खुद पाकिस्तान के लोगों में भी पाकिस्तान का खौफ है। पाकिस्तानी सेना और वायुसेना ने पाकिस्तान के कई नागरिकों पर भी हमले किए हैं।

pakistan

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक इन हमलों के चलते कई पाकिस्तानी पठान देश छोड़कर भाग गए हैं और अफगानिस्तान के खोस्ट में शरण ली हुई है। अफगानिस्तान में शरण लेकर रह रहे पाकिस्तानी पठानों का कहना है कि उनके इलाकों पर अचानकर पाकिस्तानी सेना की तरफ से बम बरसाए जाने लगे।

लोगों का कहना है कि उन्हें सरकार की तरफ से इससे पहले कोई चेतावनी भी नहीं दी गई थी। उन्हें यह नहीं बताया गया वे कहां जाएं और क्या करें। आनन-फानन में लोग अपने घर छोड़कर अफगानिस्तान के खोस्ट जा पहुंचे।

एक पाकिस्तानी पठान ने बताया कि तालिबान के नाम पर पाकिस्तानी सेना के सामने जो भी आया उन्होंने सब कुछ नष्ट कर दिया। जो बोल भी नहीं सकते थे, उन्हें भी अपनी जान बचाकर भागना पड़ा। लोगों ने बताया कि कितनी मुश्किल से वे अपनी जान बचाकर खोस्ट पहुंच पाए।

एक पाकिस्तानी पठान ने तो यहां तक कह दिया कि पाकिस्तान हमें नष्ट करने के सिर्फ बहाने ढूंढ़ता रहता है और यह आज से नहीं, बल्कि पिछले 40 स सालों से चला आ रहा है।

लोगों ने कहा कि पाकिस्तान कभी अमेरिका से लड़ता है तो कभी पड़ोसी देशों से, लेकिन हम वजीरिस्तान के लोग कभी भी आतंकियों या आतंकवाद के पक्षधर नहीं रहे हैं।

सभी जानते हैं कि आतंकवादी कहां पर छुपे हैं और आतंक फैला रहे हैं। अपनी बात आगे बढ़ाते हुए एक पाकिस्तानी पठान ने कहा कि वह इस्लामाबाद और कराची में छुपे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+