Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अबू धाबी में मस्जिद बनाने वाला ये जनसंघी अरबपति

शेट्टी
BBC
शेट्टी

"मैं जनसंघी हूँ. आप ने मेरे जनसंघ बैकग्राउंड के बारे में पूछा ही नहीं". ये शब्द थे अबू धाबी में प्रवासी भारतीय डॉक्टर बी आर शेट्टी के. इससे पहले कि मैं उनके जनसंघ लिंक के बारे में पूछता वो इंटरव्यू के दौरान खुद ही बोल पड़े.

अरबों डॉलर के मालिक डॉक्टर शेट्टी एक जनसंघी तो हैं लेकिन खुले ज़ेहन के. वो शायद ऐसे पहले जनसंघी होंगे जिन्होंने मुसलमानों के लिए एक मस्जिद बनवायी हो. अबू धाबी में उनके अस्पताल में बनी ये मस्जिद छोटी सी है लेकिन सुन्दर है.

दुबई को आकार देते भारतीयों की कहानी

'चलो दुबई चलें' में भारतीय अब कहां?

शेट्टी
BBC
शेट्टी

दुबई में पहले से ही दो मंदिर हैं

शेट्टी उस समिति के अध्यक्ष भी हैं जो अबू धाबी में पहले हिन्दू मंदिर के निर्माण के लिए ज़िम्मेदार है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में अमीरात का दौरा किया था. उस समय मंदिर के लिए अबू धाबी सरकार ने ज़मीन देने का एलान किया था. मंदिर पर काम अगले साल फ़रवरी में शुरू करने की योजना है. ये सारी ज़िम्मेदारी शेट्टी के कन्धों पर है. वैसे दुबई में पहले से ही दो मंदिर हैं और एक गुरुद्वारा.

हज़ारों प्रवासी भारतीयों ने अमीरात में मोदी का स्वागत किया था. स्वागत के इस कार्यक्रम को अंजाम देने वाले कोई और नहीं डॉक्टर शेट्टी ही थे.

शेट्टी अमीरात में पांच सबसे धनी भारतीयों में से एक हैं. वो अमीरात में स्वास्थ्य सेवाओं की सब से बड़ी कंपनी न्यू मेडिकल सेंटर (एनएमसी) के मालिक हैं जिसके इस देश में दर्जनों अस्पताल और क्लिनिक हैं. यूऐइ एक्सचेंज नाम की मनी ट्रांसफर कंपनी के भी वो मालिक हैं. इसके अलावा उन्होंने 2014 में विदेशी मुद्रा कंपनी "ट्रैवेक्स" को खरीद लिया जिसकी 27 देशों में शाखाएं हैं.

क़तर का हुक्का-पानी बंद कर देंगे: सऊदी

शेट्टी
BBC
शेट्टी

डॉक्टर शेट्टी की आपबीती रंक से राजा बनने की कहानी है. वो कर्नाटक के उडुपी में 1942 में पैदा हुए और वहीं उनकी पढ़ाई हुई. पॉकेट में कुछ पैसे लेकर वो 1973 में अपनी क़िस्मत आज़माने दुबई पहुंचे. तब उनके पास कोई नौकरी भी नहीं थी.

वो उन बीते दिनों को याद करते हुए कहते हैं, "मैं ने क़र्ज़ लिया और चंद डॉलर के साथ यहाँ आया. ओपन (OPEN) वीज़ा लेकर आया, कोई नौकरी नहीं. उस समय मुझे कहीं नौकरी नहीं मिली. मुझे हर हाल में काम करना था. घर की ज़िम्मेदारियाँ थीं. तो इसीलिए मैं वापस नहीं लौटा."

शेट्टी
BBC
शेट्टी

घर-घर जाकर दवा बेचने से की शुरुआत

नौकरी न मिलने के बावजूद उन्हों ने हिम्मत नहीं हारी. वो भारत से फ़ार्मासिस्ट की डिग्री लेकर दुबई आये थे. ये पढ़ाई उनके काम आयी. "मैंने सेल्ज़मैन की नौकरी की. घर-घर जाकर दवाई बेचनी शुरू की. डॉक्टरों के पास सैंपल लेकर गया और इस तरह संयुक्त अरब अमीरात का मैं पहला मेडिकल रेप्रेज़ेंटेटिव बन गया."

धीरे धीरे अमीरात में उनके क़दम जमने लगे और कामयाबियों की सीढ़यां चढ़ते रहे. भारतीयों को अपने परिवार वालों को पैसे भेजने में दिक़्क़त होती है. तो उन्होंने 1980 में यूएई एक्सचेंज की स्थापना की. अब यह एक बड़ी कंपनी बन गयी है. वो कहते हैं, "पूरे भारत में और इसके इलावा फिलीपीन्स श्रीलंका समेत 24 देशों में हम पैसे भेज रहे हैं जिसकी पूरी राशि 8 अरब डॉलर सालाना है."

शेट्टी
BBC
शेट्टी

एपीजे अब्दुल कलाम ने किया शेट्टी की कंपनी का उद्घाटन

लेकिन क्या इंटरनेट और स्मार्टफ़ोन के ज़माने में किसी को यहाँ से घर पैसे भेजने के लिए उनकी कंपनी की ज़रूरत पड़ेगी? शेट्टी के अनुसार इससे उनकी कंपनी को फायदा हुआ है नुकसान नहीं, "(मोबाइल) ऐप के कारण मुझे अब नयी शाखा खोलने में पैसे नहीं खर्च करने पड़ते हैं, कर्मचारियों की तनख्वाहों के पैसे बचते हैं. अब आप अपने फ़ोन के ऐप से पैसे घर भेज सकते हैं और आपके देश में ये पैसा सीधे आपके अकाउंट में तुरंत चला जाएगा. इससे हमारे बिज़नेस को बढ़ोतरी मिली है."

शेट्टी ने 2003 में फार्मास्युटिकल निर्माता एनएमसी न्यूफोर्मा की स्थापना की जिसका उद्धघाटन भारत के पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम ने किया था. इन्होंने 2014 में विदेशी मुद्रा कंपनी "ट्रैवेक्स" को खरीद लिया. आज वो एक अन्दाज़े के मुताबिक़ लगभग 4 अरब डॉलर के व्यासाय के मालिक हैं.

एक बेरोज़गार युवा से एक अरबपति बनने का राज़ क्या है? "मेरी कामयाबी का सबसे बड़ा राज़ है शेख ज़ायेद (ज़ायेद बिन सुल्तान अल नाहयान अमीरात के संस्थापक और इसके रईस) की सलाह: गुणवत्ता और सामर्थ्य. मैं उसमें नैतिकता जोड़ता हूं."

यहां कार रोककर नमाज़ पढ़ना पड़ेगा महंगा

शेट्टी
BBC
शेट्टी

रहने के लिए ये सबसे अच्छा देश

शायद इसी लिए उन्हें शेख ज़ायेद के अमीरात से गहरा लगाव है. इस देश की वो तारीफ़ करते नहीं थकते."मैं आपसे बेहद ख़ुशी के साथ कहना चाहता हूँ कि ये रहने के लिए सबसे अच्छा देश है. मैं यहाँ सही समय पर आया. अल्लाह मुझे लेकर यहाँ आया."

ज़ाहिर है अमीरात से बेहद प्यार कारण ये भी है कि इस देश ने शेट्टी को सब कुछ दिया. वो कहते हैं कि अगर वो भारत में रह जाते तो इतनी कामयाबी उन्हें नहीं मिलती.

शेट्टी
BBC
शेट्टी

"मेरी दो माताएं हैं"

तो क्या उन्हें अपने देश भारत से लगाव नहीं? वो फ़ौरन इसका जवाब यूँ देते हैं, "मैं हमेशा कहता हूँ मेरी दो माताएं हैं- एक अपनी मातृभूमि (भारत) और एक ये माँ (अमीरात) जिसने मेरी देखभाल की. मैं पूरी तरह से इस देश के लिए प्रतिबद्ध हूँ. साथ ही अपने देश के लिए भी प्रतिबद्ध हूँ."

शेट्टी के तीन बच्चे हैं लेकिन उनके अनुसार वो अपने पैरों पर खुद खड़े हुए हैं. तो इनका इतना बड़ा व्यापार साम्राज्य बच्चों को विरासत में नहीं मिलेगा? जवाब आया नहीं. शेट्टी एक ट्रस्ट बनाना चाहते हैं जो उनके जाने के बाद उनके व्यापार को चलाएगा.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+