यूट्यूब की मदद से महिला ने खुद कराई अपनी डिलीवरी, सोशल मीडिया पर वायरल कहानी
यूट्यूब पर DIY (Do It Yourself) वीडियोज ने लोगों को काफी कुछ सिखा दिया है। कोई DIY वीडियो देखकर खाना बनाना सीखता है तो कोई सिलाई-बुनाई, लेकिन एक लड़की ने तो इन वीडियो के सहारे खुद का बच्चा ही पैदा कर लिया। 22 साल की एक लड़की टिया फ्रीमैन मे यूट्यूब पर वीडियो देखकर होटल में अकेले बच्चा पैदा किया।

इस्तानबुल। यूट्यूब पर DIY (Do It Yourself) वीडियोज ने लोगों को काफी कुछ सिखा दिया है। कोई DIY वीडियो देखकर खाना बनाना सीखता है तो कोई सिलाई-बुनाई, लेकिन एक लड़की ने तो इन वीडियो के सहारे खुद का बच्चा ही पैदा कर लिया। 22 साल की एक लड़की टिया फ्रीमैन मे यूट्यूब पर वीडियो देखकर होटल में अकेले बच्चा पैदा किया। टिया के बच्चे के जन्म की ये स्टोरी सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

लिया खुद डिलीवरी करने का फैसला
सोशल मीडिया पर डिलीवरी की एक कहानी वायरल हो गई है। ये कहानी अमेरिका में रहने वाली 22 साल की टिया फ्रीमैन की है। टिया ने मार्च में इस्तानबुल में अपने बच्चे को जन्म दिया। वो अमेरिका से जर्मनी अपने एक दोस्त से मिलने जा रहीं थीं, जब इस्तानबुल में उनकी फ्लाइट का स्टॉपओवर था। टिया ने टर्की के इस्तानबुल के एक होटल में रुकीं जहां उन्हें लेबर पेन होना शुरू हो गया। क्योंकि टिया अकेली सफर कर रहीं थीं और अंजान देश में उन्हें कुछ भी नहीं मालूम था, इसलिए उन्होंने यूट्यूब देखकर खुद डिलीवरी करने का फैसला लिया।

यूट्यूब पर वीडियो ने की मदद
टिया ने ट्विटर पर अपनी कहानी शेर करते हुए लिखा कि वो किसी तरह जब होटल पहुंची तो उन्हें बहुत तेज दर्द हो रहा था। उन्हें नए देश का कोई एमरजेंसी नंबर नहीं मालूम था इसलिए उन्हें डिलीवरी के लिए यूट्यूब का सहारा लिया। उन्होंने यूट्यूब पर डिलीवरी के वीडियो देखे और फिर वॉटरबर्थ डिलीवरी करने का फैसला लिया। इसके लिए टिया ने बाथरुम में टब में पानी भरा और बाकी जरूरी सामान इकट्टा किया। टिया ने इसके बाद अकेले होटल के कमरे में अपने बच्चे को जन्म दिया।

दो हफ्ते बाद लौटीं अपने देश
उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया जो कि अब स्वस्थ्य है। गर्भनाल काटने के लिए टिया को जब कुछ नहीं मिला तो उन्होंने जूतों के फीतों से उसे बांधा और फिर काटा। इतना ही नहीं, जन्म के बाद टिया ने पूरा बाथरूम साफ भी किया। इसके बाद टिया अगले दिन अपने बेटे को लेकर एयरपोर्ट गईं ताकि उसे अपने साथ अमेरिका ले जा सकें। टिया को यूएस एंबेसी ले जाया गया जहां उन्होंने अपने बेटे के बर्थ सर्टिफिकेट और पासपोर्ट के लिए अप्लाई किया। इसके बाद उनका अस्पताल में चेकअप किया गया और दो हफ्तों बाद वो अपने बेटे संग अमेरिका लौट आईं। मानना पड़ेगा, जो टिया ने किया वैसा शायद ही कोई कर पाए।
-
Raghav Chadha:'परिणीति ने खत्म किया पति का करियर',अभिनेत्री पर क्यों भड़के लोग? क्या है PM मटेरियल वाली बात? -
Ajay Devgn की जीप के सामने आया बच्चा, 15 Minute तक बीच सड़क पर 25 लोगों ने जमकर पीटा, क्या हुई बात? -
US Pilot कौन है, जिसे F-15E विमान मार गिराने के बाद ईरान की IRGC ने दबोचा? पेंटागन चुप क्यों? -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए घरेलू गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
BJP लिस्ट से बाहर ‘सिंघम’ Annamalai! क्यों नहीं मिला टिकट? ‘साउथ फेस’ गायब होने के पीछे ये है अंदर की कहानी -
Gold Rate Today: गुड फ्राइडे पर सोने में बड़ी गिरावट! ₹4245 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22K, 18K के रेट -
Gold Rate Today: सोना लगातार हो रहा सस्ता, 3500 गिरे दाम, क्या खरीदारी का सही मौका? 22K-18K गोल्ड के नए रेट -
समोसा से पैटरनिटी लीव तक—क्या यही वजह बनी राघव चड्ढा को राज्यसभा में ना बोलने देने की! 7 मुद्दे चर्चा में -
Seema Haider Kids: सीमा हैदर ने छठी औलाद का रखा ऐसा नाम, पाकिस्तान को लगेगी मिर्ची! 5 बच्चों की क्या पहचान? -
Hormuz Strategic Plan: होर्मुज का खेल खत्म! भारत के हाथ लगा वो 'जादुई रूट', तेल -LPG की किल्लते होंगी दूर -
'जो डर गया, समझो मर गया'- Raghav Chadha को लेकर AAP ने खोला मोर्चा, आतिशी-सौरभ भारद्वाज ने गिनवाईं गलतियां -
IPL 2026: 'धोनी के साथ मेरा रिश्ता एक दाग', कौन हैं Lakshmi Rai जिसने MS संग रिलेशन को बताया जिंदगी की गलती?












Click it and Unblock the Notifications