चोर को लगी इतनी प्यास, पहले पी पेप्सी और फिर उखाड़ ले गया पूरी मशीन
नई दिल्ली। अमेरिका के ओकोहामा में पुलिस पेप्सी कोल्डड्रिंक के वेंडिंग मशीन की चोरी करने वाले दो चोरों को तलाश कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक इन चोरों ने इस वारदात को बीते 14 मार्च को अंजाम दिया। सबसे हैरान करने वाली बात ये है कि चोरी से पहले इनमें से एक चोर वेंडिंग मशीन से पेप्सी खरीदने की कोशिश कर रहा था।

पेप्सी की ये वेंडिंग मशीन ओकाहामा सिटी के कार पार्किंग में लगी थी। वारदात के समय कार पार्किंग खाली था। सबसे पहले, एक शख्स वेंडिंग मशीन के पास आकर उसमें से पेप्सी कोल्डड्रिंक खरीदता है। पेप्सी पीने के बाद वो चला जाता है लेकिन उसके कुछ देर बाद वो एक पिकअप ट्रक लेकर आता है जिसमें उसका एक साथी भी था।
सीसीटीवी फुटेज में इन दोनों का साफ दिख रहा है हालांकि अभी तक इनकी पहचान नहीं हुई है। इन दोनों ने मिलकर पूरी वेंडिंग मशीन को उखाड़कर अपनी पिकअप वैन में लाद ले गए। ओकाहामा पुलिस ने इस सीसीटीवी फुटेद को यू-ट्यूब पर अपलोड कर लोगों से चोर की तलाश में मदद मांगी है।
देखें वीडियो-












Click it and Unblock the Notifications