Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दिवाली पर यहां होती है कुत्‍तों की पूजा, 5 दिनों तक मनाया जाता है यह त्योहार , देखें तस्‍वीरें

दिवाली पर यहां होती हैं कुत्‍तों की पूजा, 5 दिनों तक मनाया जाता है यह त्योहार ,देखें तस्‍वीरें

नई दिल्‍ली। भारत ही नहीं दुनिया भर में दीपों का पर्व दीपावली बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। हर स्‍थान की अपनी संस्‍कृति और परंपरा होती है। दिवाली के पर्व पर एक ऐसा देश हैं जहां दीपावली के प्रकाशोत्‍सव के त्‍योहार पर ऐसी परंपरा प्रचलित हैं जिसके बारे में आप सुनेगे तो पहली बार में आप सोच में पड़ जाएंगे। दरअसल, नेपाल में दीपावली के पर्व पर कुत्‍तों की पूजा होती है उन्‍हें भगवान की तरह फूल माला पहनाकर, तिलक लगाकर पूजा की जाती है और उनको विधिवत भोजन करवाया जाता है। नेपाल में इस पर्व को कुकुर तिहार बोला जाता है और ये दिवाली के बाद पांच दिनों तक मनाया जाता है।

कुत्‍तों की पूजा होती है और खिलाया जाता है भोजन

कुत्‍तों की पूजा होती है और खिलाया जाता है भोजन

हर बात की तरह इस बार भी नेपाल की राजधानी काठमांडू समेत अन्‍य जिलों में नेपाली लोगों ने कुकुर तिहार मनाया। ये दिवाली के दूसरे दिन मनाया जाता है। जिसमें कुत्तों की पूजा की जाती है और उन्हें भोजन दिया जाता है। यह मनुष्यों और कुत्तों के बीच के अटूट रिश्‍ते को दर्शाता है। एएनआई ने इस बार काठमांडू के डॉग सेल्‍टर होम की तस्‍वीरें साझा की जिसमें आप देख सकते हैं कि लोग कैसे कुत्‍तों को फूल माला पहना कर उसकी पूजा कर रहे हैं।

पांच दिन तक मनाया जाता है ये त्‍योहार

पांच दिन तक मनाया जाता है ये त्‍योहार

नेपाल में इस प्रकाशपर्व को कुकुर तिहार पर्व बिलकुल वैसे ही मनाया जाता है भारत में दिवाली मनाई जाती है परंतु दीपावली के दूसरे दिन कुकुर तिहार मनाया जाता है इस अवसर पर खास व्यंजन भी तैयार किए जाते हैं। साथ ही उन्हें दही खिलाई जाती है।

इसलिए की जाती है कुत्‍ते की पूजा

इसलिए की जाती है कुत्‍ते की पूजा

इस दौरान लोग कुत्‍ते के अलावा जैसे गाय, कुत्ते, कौआ की भी पूजा करते है और कुत्‍ते की पूजा करते हुए ये कामना करते हैं कि कुत्ते हमेशा उनके साथ बने रहें। कुकुर तिहार में विश्वास करने वाले लोग कुत्ते को यम देवता का संदेशवाहक मानते हैं। नेपाली लोगों का मानना है कि कुत्‍ता यम देवता का संदेहवाहक है और उसकी पूजा करने से देवता प्रसन्‍न होगे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+