दुनिया के 50 सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट्स की लिस्ट हुई जारी, जानिए क्या भारत का भी है नाम?

लंदन, 7 अक्टूबर। जब कभी किसी खास के साथ लंच या डिनर करने की बात आती है तो हम सभी को अच्छे रेस्टोरेंट की तलाश होती है। वहां की साफ-सफाई, सर्विस और स्टाफ अच्छा हो इसकी गारंटी कोई नहीं ले सकता, लेकिन आज हम आपको 50 ऐसे रेस्टोरेंट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो दुनिया में सबसे बेहतरीन हैं। यहां की सर्विस और खाने के आधार पर इन रेस्टोरेंट्स को टॉप 50 में रैंकिंग दी गई है।

इस बार भी डेनमार्क नंबर-1

इस बार भी डेनमार्क नंबर-1

हर साल की तरह इस साल (2021) भी दुनिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स की लिस्ट जारी कर दी गई है। इस सूची में नंबर 1 और 2 पर डेनमार्क के दो रेस्टोरेट्स का कब्जा रहा तो वहीं, चीन, स्पेन, पेरू समेत कई देशों ने इस लिस्ट में जगह बनाई। हालांकि खाने के सबसे शौकीन देश भारत का कोई भी रेस्तरा इस लिस्ट में जगह नहीं बना पाया। बीते मंगलवार बेल्जियम के एंटवर्प में आयोजित 'दुनिया के 50 सर्वश्रेष्ठ रेस्तरां' के अवार्ड समारोह का आयोजन किया गया।

Recommended Video

    दुनिया के 50 बेहतरीन Restaurants की लिस्ट जारी हुई | वनइंडिया हिंदी
    2002 में हुई थी अवार्ड की शुरुआत

    2002 में हुई थी अवार्ड की शुरुआत

    पिछले 11 सालों में यह 5वीं बार है जब डेनमार्क के कोपेनहेगन में स्थित नोमा रेस्टोरेंट ने दुनिया में सबसे बेहतरीन रेस्टोरेंट की लिस्ट में नंबर-1 की जगह हासिल की। The World's 50 Best Restaurants अवार्ड की स्थापना साल 2002 में की गई थी। शुरुआत में टॉप 10 में यूरोपीय और कभी-कभी अमेरिकी रेस्तरां का कब्जा रहा। हालांकि इस साल भी यूरोपीय ने अपना रिकॉर्ड कायम रखा है।

    कोरोना की वजह से पिछले साल नहीं हुआ था जारी

    कोरोना की वजह से पिछले साल नहीं हुआ था जारी

    दुनिया के 50 बेस्ट रेस्टोरेंट्स की लिस्ट को यूके स्थित विलियम रीड मीडिया द्वारा जारी किया जाता है, लेकिन पिछले साल (2020) में कोरोना वायरस संकट की वजह से वार्षिक रैंकिंग प्रकाशित नहीं हुई थी। दुनिया के नंबर-1 रेस्टेरेंट नोमा को शेफ रेने रेडजेपी चलाते हैं और यह अपने 'न्यू नॉर्डिक डिश' के लिए मशहूर है। 'नोमा' के शेफ रेने रेडजेपी अपने ग्राहकों के लिए हर साल तीन तीन मेनू तैयार करते हैं।

    नंबर-1 रेस्तरां में ये है खास

    नंबर-1 रेस्तरां में ये है खास

    मेनू अलग-अलग मौसम पर आधारित होता है। मेनू में प्रमुख सी फूड, सब्जियां और जंगली व्यंजन होता है। हर मेनू में करीब 20 डिशेज होती हैं जिसे कस्टमर्स के लिए परोसा जाता है। इस रेस्तरां में जाने पर आप को अलग ही अनुभव मिलेगा। मंगलवार को नंबर-1 का अवार्ड जीतने के बाद शेफ रेने रेडजेपी ने कहा कि साल 2010 में जब हमने नंबर के खिताब हासिल किया था दो मेरे सिस्टम के साथ हमारी वेबसाइट पूरी तरह क्रैश हो गई थी। दुनियाभर से लोगों ने हमारी वेबसाइट पर विजिट किया।

    नवंबर-2 पर भी डेनमार्क का ही कब्जा

    नवंबर-2 पर भी डेनमार्क का ही कब्जा

    करीब एक दशक तक शीर्ष रैंकिंग में एक ही रेस्तरां के वर्चस्व के बाद 'टॉप 50 सर्वश्रेष्ठ संगठन' ने साल 2019 में ऐलान किया कि अब नंबर एक के विजेताओं के आने वाले वर्षों में वोट नहीं दिया जाएगा। वहीं साल 2016 में नोमा के बंद होने के बाद उसे नए स्थान पर साल 2018 में फिर से खोला गया। इसके बाद फिर इसने नंबर एक की पोजिशन हासिल की। इतना ही नहीं नंबर-2 पर भी डेनमार्क का ही कब्जा रहा।

    ये हैं दुनिया के टॉप 50 रेस्टेरेंट्स

    ये हैं दुनिया के टॉप 50 रेस्टेरेंट्स

    • 1. नोमा (कोपेनहेगन, डेनमार्क)
    • 2. गेरियम (कोपेनहेगन, डेनमार्क)
    • 3. असडोर एटक्सेबरी (एटक्सोंडो, स्पेन)
    • 4. सेंट्रल (लीमा, पेरू)
    • 5. डिस्फ्रूटर (बार्सिलोना, स्पेन)
    • 6. फ्रांट्जेन (स्टॉकहोम, स्वीडन)
    • 7. मैडो (लीमा, पेरू)
    • 8. ओडेट (सिंगापुर)
    • 9. पुजोल (मेक्सिको सिटी, मैक्सिको)
    • 10. अध्यक्ष (हांगकांग, चीन)
    • 11. डेन (टोक्यो, जापान)
    • 12. स्टीयरेक (वियना, ऑस्ट्रिया)
    • 13. डॉन जूलियो (ब्यूनस आयर्स, अर्जेंटीना)
    • 14. मुगारित्ज (सैन सेबेस्टियन, स्पेन)
    • 15. लीडो 84 (गार्डोन रिवेरा, इटली)
    • 16. एल्कानो (गेटेरिया, स्पेन)
    • 17. ए कासा डू पोर्को (साओ पाउलो, ब्राजील)
    • 18. पियाजा डुओमो (अल्बा, इटली)
    • 19. नरीसावा (टोक्यो, जापान)
    • 20. डाइवरक्सो (मैड्रिड, स्पेन)
    • 21. हिसा फ्रेंको (कोबारिड, स्लोवेनिया)
    • 22. कॉस्मे (न्यूयॉर्क शहर, यूएसए)
    • 23. अर्पेगे (पेरिस, फ्रांस)
    • 24. सितंबर (पेरिस, फ्रांस)
    • 25. सफेद खरगोश (मास्को, रूस)
    • 26. ले कैलेंड्रे (रूबानो, इटली)
    • 27. क्विंटोनिल (मेक्सिको सिटी, मेक्सिको)
    • 28. बेनू (सैन फ्रांसिस्को, यूएसए)
    • 29. रीले (कास्टल डी सैंग्रो, इटली)
    • 30. ट्विन्स गार्डन (मास्को, रूस)
    • 31. रेस्तरां टिम राउ (बर्लिन, जर्मनी)
    • 32. द क्लोव क्लब (लंदन, यूके)
    • 33. लाइल (लंदन, यूके)
    • 34. बर्न एंड्स (सिंगापुर)
    • 35. पॉल पाइरेट (शंघाई, चीन)
    • 36. हॉफ वैन क्लेव (क्रुइशौटेम, बेल्जियम)
    • 37. सिंगल थ्रेड (हील्सबर्ग, कैलिफोर्निया, यूएसए)
    • 38. बोरागो (सैंटियागो, चिली)
    • 39. फ्लोरिलेज (टोक्यो, जापान)
    • 40. सुहरिंग (बैंकॉक, थाईलैंड)
    • 41. एलेनो पेरिस या पैविलियन लेडॉयन (पेरिस, फ्रांस)
    • 42. बेलकैंटो (लिस्बन, पुर्तगाल)
    • 43. एटमिक्स (न्यूयॉर्क सिटी, यूएसए)
    • 44. ले बर्नार्डिन (न्यूयॉर्क शहर, यूएसए)
    • 45. नोबेलहार्ट और श्मुटजिग (बर्लिन, जर्मनी)
    • 46. ​​लियो (बोगोटा, कोलंबिया)
    • 47. माएमो (ओस्लो, नॉर्वे)
    • 48. एटेलियर क्रैन (सैन फ्रांसिस्को, यूएसए)
    • 49. अजुरमेंडि (लैराबेत्जु, स्पेन)
    • 50. वोल्फगेट (पैटर्नोस्टर, दक्षिण अफ्रीका)

    यह भी पढ़ें: दुबई के O'Pao नामक रेस्टोरेंट ने लॉन्च किया 24-कैरेट गोल्ड वड़ा पाव, कीमत भी ज्यादा नहीं

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+