दुबई के O'Pao नामक रेस्टोरेंट ने लॉन्च किया 24-कैरेट गोल्ड वड़ा पाव, कीमत भी ज्यादा नहीं
दुबई का O'Pao नामक रेस्टोरेंट अपनी एक नई डिश की वजह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअस्ल रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट का वड़ा पाव लॉन्च किया है।
नई दिल्ली, 2 सितंबर। दुबई का O'Pao नामक रेस्टोरेंट अपनी एक नई डिश की वजह चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअस्ल रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट का वड़ा पाव लॉन्च किया है। वड़ा पाव की तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट का वड़ा पाव लॉन्च किया है। इंटरनेट यूजर्स को बड़ा पाव की पैकेजिंग काफी पसंद आ रही है।

इंसट्राग्राम पर शेयर किया वीडियो
गोल्ड वड़ा पाव बनाने के लिए वड़ा को ट्रुफल बटर और पनीर से भरा जाता है। इसके बाद उसे तरल सोने की तरह दिखने वाले बटर में डुबोया जाता है और फिर उसे गर्म तेल में फ्राइ किया जाता है।
वड़ा पाव को एक फैंसी लकड़ी के बक्से में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है, इसके साथ एक लंबे गिलास में ड्रिंक परोसी जाती है। इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वड़ा पाव के फोटो के साथ रेस्टोरेंट ने लिखा- हमें दुनिया के पहले 22 कैरेट ओ'गोल्ड वड़ा पाव के लॉन्च की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।

ये है 22 कैरेट ओ'गोल्ड वड़ा पाव की कीमत
गोल्ड वड़ा पाव का वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स पूरी तरह से मंत्रमुग्ध हो गए हैं और उन्होंने कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं पोस्ट की हैं। इस वड़ा पाव की कीमत AED 99 यानी लगभग 1,968 रुपए है।

महाराष्ट्र में काफी मशहूर है वड़ा पाव
बता दें कि महाराष्ट्र में वड़ा पाव काफी मशहूर है। पाव ब्रेड का बना होगा है। पाव पर मसालायुक्त चटनी लगाकर फिर इसमें आलू से निर्मित वड़ा डाला जाता है। मुंबईकर इसे बड़े चाव से खाते हैं। महाराष्ट्र में इसे गरीबों का भोजन भी माना जाता है। क्योंकि यह काफी सस्ता होगा है और इससे पेट भी जल्दी भर जाता है।












Click it and Unblock the Notifications