Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

वो महिला, जिसके साथ थे 'ट्रंप के संबंध'

स्टॉर्मी डेनियल्स
Ethan Miller/Getty Images
स्टॉर्मी डेनियल्स

दुनिया भर में इस सप्ताह चर्चा है स्टॉर्मी डेनियल्स नाम की एक महिला की, जिनका दावा है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के साथ उनके रिश्ते रहे हैं.

महिला का असली नाम है स्टेफनी क्लिफोर्ड जो पेशे से एक पॉर्न एक्टर हैं और स्टॉर्मी डेनियल्स नाम से जानी जाती हैं.

इसी सप्ताह वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी एक ख़बर के अनुसार अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप के वकील माइकल कोहेन ने 2016 में राष्ट्रपति चुनावों से पहले स्टॉर्मी के साथ 1,30,000 डॉलर का समझौता किया था.

इस समझौते के तहत वो ट्रंप के साथ अपने संबंधों की बात का सार्वजनिक तौर पर कभी ज़िक्र नहीं करेंगी.

क्या है ये मामला?

याहू न्यूज़ के व्हाइट हाउस संवाददाता हंटर वॉकर ने 13 जनवरी को अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, "मैंने वॉल स्ट्रीट जर्नल में छपी ख़बर के बारे में उनसे पूछा तो उन्होंने स्टॉर्मी डेनियल्स का एक बयान भेज दिया."

इस बयान में कहा गया है, "मैं डोनल्ड ट्रंप के साथ कुछ सार्वजनिक जगहों पर नज़र आई थी. ऐसी अफवाहें हैं कि मुझे डोनल्ड ट्रंप ने मुझे चोरी छिपे पैसा दिया है. अगर मेरे संबंध ट्रंप के साथ होंगे तो आप इसके बारे में अख़बारों में नहीं पढ़ेंगे, बल्कि मेरी किताब में पढ़ेंगे."

https://twitter.com/hunterw/status/951929793418801154

लॉस एंजेलिस में मौजूद बज़फीड की संवाददाता केट आर्थर ने सवाल किया कि "क्या वो स्टॉर्मी डेनियल्स नाम के किसी हलफ़नामे पर दस्तख़त कर सकती हैं, जो क़ानूनी तौर पर उनक नाम ही नहीं है. इस संबंध में मेरे कई सवाल हैं."

https://twitter.com/KateAurthur/status/952223657421561866

इसके कुछ दिन बाद हंटर वॉकर ने एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने लिखा कि माइकल कोहेन ने मुझे एसएमएस भेजा है और कह है कि "इनटच में स्टॉर्मी डेनियल्स से संबंधित जो ख़बर छपी है वो 'पुरानी ख़बर है, ये ना तब सच थी ना अब. अख़बार ने एक पुरानी और ग़लत ख़बर को साझा किया है."

https://twitter.com/hunterw/status/953801006151880704

वो वाकया जो 18 साल बाद सुर्खियों में छाया

साल 2011 में डेनियल्स ने इनटच पत्रिका को एक इंटरव्यू दिया था जिसमें उन्होंने लेक टोहोय होटल में ट्रंप के साथ वक्त बिताने की बात की है.

उनका दावा है कि साल 2006 में उन्होंने होटल में ट्रंप के साथ संबंध बनाए. वो ये भी कहती हैं कि ये वाकया मेलानिया के ट्रंप के बेटे बैरन को जन्म देने के चार महीने बाद का है.

डेनियल्स से स्वीकार किया है कि उनका अफेयर ट्रंप के साथ था. इनटच पत्रिका का दावा है कि साल 2011 में डेनियल्स के एक दोस्त ने इस वाकये की पुष्टि की थी.

डोनल्ड ट्रंप
REUTERS/Carlos Barria
डोनल्ड ट्रंप

इसके बाद न्यूयॉर्क टाइम्स ने इसके बारे में और जानकारी देते हुए लिखा कि स्लेट के संपादक जेकब वीज़वर्ग का कहना है कि साल 2016 में उन्होंने स्टेफनी क्लिफोर्ड के साथ बात की थी और उन्होंने ट्रंप के साथ अफेयर होने की बात मानी थी.

जेकब वीज़वर्ग का कहना है कि क्लिफोर्ड ने उनको बताया था कि माइकल कोहेन ने राष्ट्रपति चुनावों के अभियान से पहले इस रिश्ते की बात को गुप्त रखने के लिए 1,30,000 डॉलर देने के लिए तैयार थे.

लेकिन वो इस बात का सार्वजनिक तौर पर खुलासा करना चहती थीं क्योंकि वकील पैसे देने में देर कर रहे थे और स्टेफनी को डर था कि कहीं वो समझौते से मुकर ना जाएं.

माइकल कोहेन
REUTERS/Jonathan Ernst
माइकल कोहेन

सीएनएन में इसी सप्ताह छपी ख़बर के अनुसार फॉक्स न्यूज़ की डायना फैलज़ोन ने अक्तूबर 2016 में स्टेफनी क्लिफोर्ड और ट्रंप को संबंधों के बारे में एक ख़बर की थी.

ख़बर के अनुसार डेनियल्स के मैनेजर गीना रोडरिग्स ने ट्रंप और क्लिफोर्ड के बीच संबंध होने की बात की पुष्टि की थी. लेकिन ये ख़बर कभी छपी ही नहीं.

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+