सुरक्षा कारणों के चलते बंद किया गया अमेरिकी संसद कैपिटल हिल: US मीडिया

सुरक्षा कारणों के चलते बंद किया गया अमेरिकी संसद कैपिटल हिल: US मीडिया

वाशिंगटन। अमेरिका के वाशिंगटन डीसी स्थित कैपिटल हिल को एक बार फिर से सुरक्षा कारणों के चलते बंद कर दिया गया है। शुक्रवार को अमेरिकी संसद कैपिटल हिल को अचानक से बंद करना पड़ा। यूएस कैपिटल पुलिस की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक बाहरी सुरक्षा के ख़तरे की चेतावनी के कैपिचल हिल और उससे जुड़ी सड़कों को बंद किया गया है।

 The US Capitol locked down due to security incident: US Media
अमेरिकी मीडिया की खबरों के मुताबिक कैपिटल हिल के पास एक गाड़ी द्वारा जबरदस्त टक्कर के कारण दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार संदिग्ध गाड़ी ने यूएससीपी के दो अधिकारियों को कुचल दिया। इस घटना के बाद सुरक्षा के मद्देनजर कैपिटल हिल को बंद कर दिया गया। वहीं पुलिस ने गाड़ी चालक को फौरन गिरफ्तार कर दिया। घायल हुए दोनों अधिकारियों में से एक मौत हो चुकी है जबकि दूसरा अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहा है।

यूएस कैपिटल पुलिस ने ट्वीट कर घटना की जानकारी दी और लिखा कि कैपिटल हिल कैंपस के गेट से तेज रफ्तार कार टकराने के बाद अमेरिकी संसद को बंद कर दिया गया। कैपिटल हिल के गेट से एक संदिग्ध कार तेज रफ्तार से टकराई, जिसमें यूएससीपी के दो अधिकारी गंभीर रूप से घायल हो गए। सुरक्षा के मद्देनजर कैपिटल हिल को बंद कर वहां भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। सख्त पुलिस व्यवस्था के बीच जांच एजेंसियां घटना के बारे में छानबीन करने में जुट गई है। वहीं संदिग्ध कार चालक को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के पीछे उसकी क्याा मंशा की, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल सकी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+