ब्रिटेन में ISIS हमले की आशंका बढ़ी - डेविड कैमरून

आईएसआईएस आतंकियों की क्रूरता और बढ़ते कदम देखकर अब ब्रिटेन भी खौफ खाता दिख रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह अब ब्रिटेन के प्रधानमंत्री डेविड केमरून ने भी मान लिया है कि आईएस चरमपंथी अलकायदा और तालिबान दूसरे आतंकी संगठनों से ज्यादा मजबूत और खतरनाक है।

cameron

ब्रिटेन ने कहा है कि इराक़ और सीरिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनज़र इस बात की आशंका काफी हद तक बढ़ गई है कि ब्रिटेन के ख़िलाफ़ 'आतंकवादी हमला' हो सकता है। ब्रिटेन की गृह मंत्री टेरेसा ने इस मामले पर जानकारी देते हुए कहा है कि फिलहाल इस बाबत कोई खुफिया जानकारी है कि यह हमला तत्काल ही होने वाला है।

कभी भी हो सकता है हमला

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने कहा कि हम आतंकियों की नजर में हैं। लिहाजा, हमले की आशंका का यह स्तर ब्रिटेन में हमले की आशंका के पांच स्तरों में दूसरे पायदान पर है। मतलब की हमला कभी भी किया जा सकता है।

आतंकी ब्रिटेन वापस आ रहे हैं

प्रधानमंत्री डेविड कैमरन ने कहा है कि ब्रिटेन से सीरिया और शायद इराक़ के लिए क़रीब 600 से भी ज्यादा लोग बाहर निकले हैं। और अब सूत्रों के मुताबिक लगभग 300 चरमपंथियों ने वापस ब्रिटेन में अपने पैर रख दिए हैं।

उन्होंने कहा कि इस्लामिक स्टेट के चरमपंथी जो ख़िलाफ़त की स्थापना करने की कोशिश कर रहे हैं या इलाक़े में इस्लामी राज्य बनाना चाहते हैं, उन्होंने ‘हमारी सुरक्षा के लिए पहले के मुक़ाबले कहीं ज़्यादा ख़तरा खड़ा कर दिया है'.

कैमरन का कहना है कि ऐसा क़ानून बनाया जाएगा, जिसके बाद संघर्ष से जुड़े इलाक़ों के लिए सफ़र करने वाले लोगों के पासपोर्ट ज़ब्त करना आसान होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+