सरेंडर करने वाले रूसी सैनिक ने अपनी वर्दी का भी कर दिया समर्पण, यूक्रेनवासियों ने पहने के लिए दिया शादी का सूट
24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है। इसी बीच यूक्रेन की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले एक और रूसी सैनिक की तस्वीर सामने आई है।
कीव, 9 मार्च। 24 फरवरी को रूस और यूक्रेन के बीच छिड़ी जंग का आज 14वां दिन है। इसी बीच यूक्रेन की सेना के समक्ष आत्मसमर्पण करने वाले एक और रूसी सैनिक की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से शेयर किया है। इस फोटो के कैप्शन में यूक्रेन सिक्योरिटी सर्विस ने लिखा ट्विटर लिखा- रूस का यह सैनिक यूक्रेन के सामने आत्मसमर्पण करने के लिए इतना उत्सुक था कि उसने न केवल अपने हथियार बल्कि अपनी वर्दी भी त्याग दी। इसके बाद उस पर दया दिखाते हुए उसे शादी का सूट पहनने के लिए दिया गया। एसबीयू द्वारा उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें: यूक्रेन युद्ध में तेजी से बदल रहे हालात, पोलैंड में कमला हैरिस, कल तुर्की में विदेश मंत्रियों की मीटिंग
रूस ने यूक्रेन में मचाई तबाही
बता दें कि दोनों देशों के बीच भीषण युद्ध जारी है। रूस की सेना ने पूरे यूक्रेन को तबाह करके रख दिया है। ऐसे में यह युद्ध कहां जाकर रुकेगा इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता। युद्ध का अंजाम चाहे जो भी हो, लेकिन यूक्रेन की सेना रूस को माकूल जवाब दे रही है। यूक्रेन ने यह दावा किया है कि इस युद्ध में रूस के 5 हजार से ऊपर सैनिक मारे जा चुके हैं।
युद्धबंदियों के साथ सलीके से पेश आ रहा यूक्रेन
हालांकि इस खबर की अभी तक पुष्टि नहीं की गई है। इस युद्ध में अभी तक कितने रूसी सैनिक मारे जा चुके हैं इस बात की तो अभी सही जानकारी नहीं है लेकिन सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आए हैं जिसमें रूस के सैनिक यूक्रेन की सेना के आगे आत्मसमर्पण करते हुए दिखाई दिए। हालांकि चूंकि ये युद्धबंदी हैं इसलिए यूक्रेन के सैनिक और आम जनता भी इनके साथ सम्मान के साथ पेश आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications