खोई हुई अंगूठी मिलने की हैरत भरी दास्तान

ब्रिटेन की एक महिला अपनी क़िस्मत पर हैरान है.

जैन और पॉल हिग्सन
BBC
जैन और पॉल हिग्सन

ब्रिटेन की एक महिला अपनी क़िस्मत पर हैरान है कि उसके पति की खोई हुई 'लाखों में एक' अंगूठी इतने हैरतअंगेज़ तरीक़े से कैसे मिल गई.

60 साल के पॉल हिग्सन की शादी की अंगूठी खो गई थी और यह बात वह अपनी पत्नी जैन को बताने से डर रहे थे. उन्हें यह बताने में दो महीने लगे.

वह स्कॉटलैंड के ओर्कनी द्वीप पर काम करते हैं और वह अंगूठी कहीं भी गिरी हो सकती थी.

देखें: दुनिया की 17 हैरतअंगेज़ तस्वीरें देखें

जैन और पॉल हिग्सन
BBC
जैन और पॉल हिग्सन

उन्होंने यूं ही नीचे देखा और...

दोनों ने अंगूठी मिलने की उम्मीद छोड़ दी थी. लेकिन जैन एक दिन राइट बीच पर रेत पर टहल रही थीं और वहां उन्हें एक पत्थर के नीचे एक चमकती हुई चीज़ दिखाई दी.

एक प्राइमरी स्कूल में काम करने वाली 49 साल की जैन ने बीबीसी स्कॉटवलैंड को बताया, 'हम कई किनारों पर अपने कुत्तों को घुमाने ले जाते हैं और पॉल को अपने काम से पूरे ओर्कनी में घूमना होता है, इसलिए हमने उम्मीद छोड़ दी थी.'

राइट बीच पर कुत्तों को टहलाते हुए जैन को याद आया कि वह कुत्तों के 'पू बैग' भूल आई हैं. पॉल गाड़ी से वह लेने के लिए गए.

जैन बताती हैं, 'मैं वहां अपने दोनों कुत्तों के साथ खड़ी थी. मैंने यूं ही नीचे देखा तो मुझे पत्थरों के बीच कुछ चमकता हुआ दिखा. मैंने पत्थर हटाकर देखा तो यह पॉल की वेडिंग रिंग ही थी.'

पढ़ें: मन की आंखों से क्या वाकई देखा जा सकता है

जैन और पॉल हिग्सन
BBC
जैन और पॉल हिग्सन

अब लॉटरी भरने की है तैयारी

जब जैन ने पॉल को बताया तो वह इस पर यकीन नहीं कर सके.

उनके मुताबिक, 'मैं हैरान रह गया. सच बताऊं तो मुझे लगा कि जैन मज़ाक कर रही है. उसने मुझे अंगूठी दी और यह मेरी उंगली में एकदम फिट आ गई.'

पॉल का कहना है कि 25 सालों से यह अंगूठी पहन रहे हैं और पक्के तौर पर कह सकते हैं कि यह उनकी ही है.

वह कहते हैं, 'जैन का इस तरह नीचे देखना और इसे पा लेना 'लाखों में एक' जैसा पल था. '

जैन बताती हैं कि उन्होंने यह कहानी जब फेसबुक पर पोस्ट की तो उनके दोस्त और परिवार के लोग भी चौंक गए. वह उम्मीद जताती हैं कि उनका भाग्य इसी तरह अच्छा रहे. वह इस हफ्ते एक लॉटरी भरने की भी सोच रही हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+