यूरोपीय कमिशन ने बनाया रूस पर ऊर्जा की निर्भरता शून्य करने का प्लान, कहा- धमकी देने वाले देश पर निर्भर नहींं..

रूस द्वारा गैस पाइपलाइन को बंद करने की धमकी देने के बाद अब यूरोपीय कमिशन रूसी गैस, तेल और कोयले पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए अलग रास्ता अपनाने पर विचार कर रहा है।

ब्रसेल्स, 8 मार्च। रूस द्वारा गैस पाइपलाइन को बंद करने की धमकी देने के बाद अब यूरोपीय कमिशन रूसी गैस, तेल और कोयले पर अपनी निर्भरता को कम करने के लिए अलग रास्ता अपनाने पर विचार कर रहा है। मंगलवार को जारी एक मास्टर प्लान के अनुसार, यूरोपीय संघ दशक के अंत से पहले अपनी रूसी गैस निर्भरता से पूरी तरह मुक्त हो सकता है। यूरोपीय कमीशन ने कहा कि इसकी रणनीति दो स्तंभों पर टिकी हुई है: अल्पावधि में रूसी आयात को बदलने के लिए यूरोपीय संघ की गैस आपूर्ति में विविधता लाना, और लंबे समय के लिए नवीकरणीय और ऊर्जा-बचत उपायों की तैनाती को बढ़ाना।

यूरोपीय कमीशन की अध्यक्ष उसुर्ला वॉन डेर लेयेन ने कहा कि यूरोपीय संघ अपनी ग्रीन डील में तेजी लाएगा और यूरोपीय संघ की अर्थव्यवस्था को टिकाऊ बनाने के लिए रोडमैप तैयार करेगा। लेयेन ने आगे कहा कि यूरोपीय संघ अपनी ऊर्जा दक्षता में सुधार पर काम करेगा। कुल मिलाकर यूरोपीय यूनियन का प्लान साल 2030 तक रूस पर ऊर्जा की निर्भरता को शून्य करना है।

 Ursula von der Leyen

यह भी पढ़ें: राजस्थान में लौट आया Nathi ka Bada, गोविंद डोटासरा के घर के बाहर दीवारों पर लिखा 'नाथी का बाड़ा'

उन्होंने कहा कि रूस यूरोपीय संघ को कुल खपत की 40 प्रतिशत गैस सप्लाई करता है, लेकिन हमारा उद्देश्य रूस पर ऊर्जा की निर्भरता को इस दशक के अंत तक शून्य करना है। यूरोपीय आयोग ने इस साल रूस से 70% से अधिक गैस के आयात को कम करने के लिए लिक्विड नेचुरल गैस की खरीद, हरित ऊर्जा और गैस भंडारण में तेजी लाने की योजना बनाई है, लेकिन ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने के लिए ऊसे बड़ी कीमत चुकानी होगी। यूरोपीय कमीशन ने इस साल के अंत तक रूस से आयात होने वाली गैस में 112 बीसीएम की कमी लाने का लक्ष्य रखा है।

रूस पर ऊर्जा की निर्भरता को कम करने की इस योजना को REPowerEU plan नाम दिया गया है। आयोग के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, 'हमें रूसी तेल, कोयला और गैस से स्वतंत्र होना चाहिए। हम केवल उस आपूर्तिकर्ता पर भरोसा नहीं कर सकते जो हमें स्पष्ट रूप से धमकी देता है।' हमें ऊर्जा की बढ़ती कीमतों के प्रभाव को कम करने, अगली सर्दियों के लिए अपनी गैस आपूर्ति में विविधता लाने और स्वच्छ ऊर्जा के प्रवाह में तेजी लाने के लिए अभी कार्य करने की आवश्यकता है। हम जितना जल्दी यह करेंगे, उतनी जल्दी ही ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन पाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+