महिला पुलिसकर्मी ने स्वीमिंग शूट में डाला फोटो, जवाब से बंद कर दी ट्रोलर्स की बोलती
नई दिल्ली: सोशल मीडिया लोगों से जुड़ने का सबसे बेहतरीन तरीका है लेकिन यहां कब कौन ट्रोल हो जाए, किसी को नहीं पता। हाल ही में थाइलैंड की एक महिला पुलिसकर्मी ने अपनी एक निजी तस्वीर सोशल मीडिया पर डाली, जिसके लिए उस पर गंदे कमेंट किए गए। हालांकि अब उसने जवाब देकर ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी है।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लेफ्टिनेंट पतर्सया रेरक्रुट थाईलैंड पुलिस में काम करती हैं। वो लेफ्टिनेंट वाइकिंग के नाम से फेमस हैं। वो काफी खूबसूरत हैं, जिस वजह से उनके सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में फॉलोवर्स हैं। वहां पर वो अपनी ग्लैमरस और बोल्ड फोटो पोस्ट करती रहती हैं।

बहुत से लोगों को पसंद आई बोल्ड फोटो
हाल ही में लेफ्टिनेंट वाइकिंग ने इंस्टाग्राम पर एक बोल्ड फोटो पोस्ट की, जिसमें वो स्वीमिंग शूट में नजर आ रहीं। उनके फोटो पोस्ट करते ही ये तेजी से वायरल हो गई। बहुत से लोग महिला पुलिसकर्मी की इस फोटो के दिवाने हो गए, जबकि सोशल मीडिया पर एक तबका ऐसा था, जिसको ये लुक पसंद नहीं आया और वो उन्हें ट्रोल करने लगे।

अकाउंट किया प्राइवेट
वहीं बहुत से लोगों ने महिला पुलिसकर्मी के लिए गंदे-गंदे कमेंट किए हैं। इस वजह से उन्होंने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट कर लिया। साथ ही कहा कि वो ना तो अपनी फोटो पोस्ट करने पर शर्मिंदा हैं और ना ही वो इसके लिए माफी मांगेंगी।

ट्रोलर्स की बोलती कर दी बंद
ट्रोलर्स को जवाब देते हुए उन्होंने लिखा कि आज सभी 21वीं सदी में जी रहे हैं। ऐसे में सभी को अपने हिसाब से जीने का अधिकार है। उन्हें भी नई चीजें ट्राई करना और कंफर्ट जोन से बाहर निकलना पसंद है। उन्होंने कहा कि ये जरूरी नहीं कि जैसी वो अपनी प्रोफेशनल लाइफ में हैं, वैसी ही पर्सनल लाइफ में नजर आएं। वो एक ऐसे परिवार में बड़ी हुई हैं, जहां लोगों की मानसिकता मार्डन है। ऐसे में उनको सोशल मीडिया यूजर्स की मानसिकता देख हैरानी होती है।












Click it and Unblock the Notifications