ब्रेकअप से नाराज होकर सोशल मीडिया पर डाल दी गर्लफ्रेंड की प्राइवेज फोटो, अब देने होंगे 10 हजार करोड़ रुपये
अमेरिका में एक महिला को टेक्सास जूरी ने रिवेंज पोर्न के एक मामले में 1.2 बिलियन डॉलर का मुआवजा दिए जाने का आदेश दिया है। अगर इसे भारतीय रुपये में देखा जाए तो ये लगभग 10 हजार करोड़ रुपये है। अमेरिका में किसी रिवेंज पोर्न के मामले में ये सबसे बड़ा जुर्माना है।
2022 में मुकदमा दायर करने वाली टेक्सास की एक महिला ने दावा किया था कि उसके एक्स-ब्वॉयफ्रेंड ने फर्जी ऑनलाइन खातों के माध्यम से उसके परिवार, दोस्तों और सहकर्मियों को उसकी निजी तस्वीरें भेजी थीं।

फिलहाल महिला की पहचान उजागर नहीं की गई है। उसके नाम का पहला अक्षर डी.एल. है। अदालती दस्तावेज़ों में डीएल ने अपने पूर्व प्रेमी मार्केस जमाल जैक्सन के खिलाफ हैरिस काउंटी में मुकदमा दायर किया था।
वकीलों ने शुरू में जूरी सदस्यों से 100 मिलियन डॉलर के हर्जाने का अनुरोध किया था। अब जूरी का फैसला आने के बाद महिला के वकील ने कहा कि ये आदेश पीड़ित की 'छवि को क्षति पहुंचाने वाले यौन उत्पीड़न' के मामले में एक जीत है।
डीएल के वकील ब्रैडफोर्ड गिल्ड ने मीडिया से कहा कि जूरी के इस आदेश के तहत दिए गए मुआवजे के वसूली होने की कम संभावना है लेकिन इससे डीएल की छवि को जो नुकसान पहुंचा है उसकी कुछ हद तक भरपाई हो सकती है।
वकील ने कहा कि हमें उम्मीद है कि इस भारी-भड़कम जुर्माने से एक सबक जाएगा कि किसी की निजी तस्वीरें लीक करना कितना नुकसानदायक हो सकता है। अदालत के दस्तावेज से पता चला चलता है कि उन्होंने 2016 में डेटिंग शुरू की थी।
इस दौरान महिला ने अपनी कुछ अंतरंग तस्वीरें अपने प्रेमी के साथ साझा की थीं। कुछ सालों तक रिश्ता चलने के बाद 2021 में ये रिश्ता टूट गया। ब्रेकअप से नाराज होकर जैक्सन ने डीएल की निजी तस्वीरों को सोशल मीडिया और एडल्ट वेबसाइट पर लीक कर दिया।
इतना ही नहीं, मार्केस जमाल जैक्सन ने इनके लिंक महिला के दोस्तों और परिजनों को ड्राप बॉक्स के जरिए भेज दिया। उस पर ये भी आरोप है कि उसने प्रेमिका के फोन, सोशल मीडिया और ईमेल का पासवर्ड भी हासिल कर लिया था।
इतना ही नहीं, जासूसी करने के लिए उसने महिला की मां के घर के कैमरा सिस्टम का एक्सेस भी हासिल कर लिया था। इसके बाद उसने डीएल के मैसेज भेजा जिसमें लिखा था कि उसे अपनी बाकी की लाइन खुद को इंटरनेट से हटाने में लगानी पड़ेगी। वह जिससे भी मिलेगी, वो ये कहानी सुनेगा और फिर इंटरनेट पर सर्च करेगा।
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, दोषी कभी कोर्ट में नहीं आया और अपने वकील की मदद से केस लड़ता रहा। इसके बाद कोर्ट ने आदेश में कहा है कि महिला को अतीत में हुए और भविष्य में होने वाली पीड़ा के लिए उसे 20 करोड़ डॉलर देने होंगे और एक अरब डॉलर असाधारण नुकसान लिए लिए देने होंगे।
आपको बता दें कि अमेरिका में रिवेंज पॉर्न से जुड़े मामले बढ़ रहे हैं। मैसाचुसेट्स और दक्षिण कैरोलिना को छोड़कर, टेक्सास सहित लगभग सभी 50 राज्यों ने रिवेंज पोर्न को गैरकानूनी घोषित करने वाले कानून को मंजूरी दे दी है। पिछले साल मैसाचुसेट्स के सांसदों द्वारा रिवेंज पोर्न पर प्रतिबंध लगाने के लिए एक विधेयक पेश किया गया था। विधायिका इस पर विचार कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications