अमेरिका के टेक्सास शहर में गोलीबारी, 5 की मौत, कई घायल

Recommended Video

    Texas में firing से 5 की मौत, Donald Trump ने जताई चिंता। वनइंडिया हिंदी

    टेक्सास। अमेरिका के टेक्सास शहर में गोलीबारी में पांच लोगों के मरने की खबर सामने आई है। इस गोलीबारी में कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार एक गनमैन ने अचानक से लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी, उसने ओडेशा और मिडलैंड में शनिवार की दोपहर लोगों पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि संदिग्ध को गोली मार दी गई है और उसकी मौत हो गई है। लेकिन एक दूसरे संदिग्ध के होने की भी रिपोर्ट सामने आई है, जिससकी हम तलाश कर रहे हैं।

    firing

    हालांकि अभी तक इस हमले के पीछे की वजह सामने नहीं आ सकी है। पुलिस के प्रवक्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि हमले में 5 लोगों की मौत हो गई है, जबकि 16 लोगघायल हुए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले में पुलिसवाले भी घायल हुए हैं। ओडेशा मेडिकल सेंटर हॉस्पिटल की ओर से कहा गया है कि घायलों में एक बच्चा भी है जिसकी उम्र महज दो वर्ष है। घायलों में 7 लोगों की हालत गंभीर है, जिनका इलाज चल रहा है।

    बता दें कि यह गोलीबारी की घटना ठीक चार हफ्ते बात हो रही है, जबक टेक्सास शहर के एल पासो में हुई गोलीबारी में 22 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने बताया कि यह घटना तब हुई जब पुलिसवाले ने एक कार को रोका। कार वाले ने पुलिसवाले पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद उसने लोगों पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। इसी दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध को मार दिया गया। घटना के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मुझे अटॉर्नी जनरल बार की ओर से टेक्सास में गोलीबारी की खबर मिली है। एफबीआई और अलग एजेंसी इसका पूरी तरह से डटकर सामना कर रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+