एक दिन में 20 खरब रुपये, मस्क जितना धनी कोई नहीं हुआ
वॉशिंगटन, 26 अक्टूबर। सोमवार को इलॉन मस्क की कंपनी टेस्ला के शेयरों में आए उछाल के चलते पहली बार उसकी कीमत 10 खरब डॉलर यानी लगभग 750 खरब रुपये को पार कर गई. ऐसा तब हुआ जब किराये पर कार देने वाली कंपनी हेर्त्स ने टेस्ला से एक लाख इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) खरीदने का ऐलान किया.

इस समझौते ने टेस्ला के शेयरों की कीमतों को आसमान पर पहुंचा दिया और कंपनी ने पहली बार एक ट्रिलियन डॉलर का आंकड़ा पार किया. साथ ही इलॉन मस्क की संपत्ति में 25.6 अरब डॉलर यानी करीब 20 खरब रुपये का इजाफा हो गया.
इतना धनी कोई नहीं
फोर्ब्स पत्रिका के अनुमान के मुताबिक सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार बंद होने के वक्त मस्क की कुल संपत्ति शुक्रवार की शाम से 11.4 प्रतिशत ज्यादा 255.8 अरब डॉलर थी, जो संभवताय कभी किसी व्यक्ति के पास नहीं रही.
फोर्ब्स पत्रिका ने लिखा है कि मस्क अब इतने धनी हैं, जितना उसकी सूची में शामिल कोई व्यक्ति कभी नहीं रहा. उनकी कुल संपत्ति दुनिया के छठे सबसे अमीर व्यक्ति गूगल के लैरी पेज और सातवें सबसे अमीर व्यक्ति फेसबुक के मार्क जकरबर्ग की कुल संपत्ति से भी ज्यादा है.
हेर्त्स के ऑर्डर के बाद टेस्ला के शेयरों में करीब 13 फीसदी की वृद्धि हुई और यह 1024.86 डॉलर पर पहुंच गया.
कारें किराये पर देने वाली दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल हेर्त्स के साथ इतना बड़ा समझौता इलेक्ट्रिक कारों में बढ़ रहे भरोसे को दिखाता है. हेर्त्स के कार्यवाहक प्रमुख मार्क फील्ड्स ने समाचार एजेंसी एपी को बताया कि नवंबर से ही टेस्ला कारें किराये के लिए उपलब्ध हो जाएंगी.
एक बयान जारी कर कंपनी ने कहा कि 2022 के आखिर तक एक लाख टेस्ला कारों की खरीद पूरी हो जाएगी. ज्यादातर मॉडल 3 छोटी कारें होंगी. कंपनी चार्जिंग स्टेशन का अपना नेटवर्क तैयार करेगी क्योंकि वह अमेरिका में किराये पर उपलब्ध ईवी का सबसे बड़ा बेड़ा बनाना चाहती है.
4 अरब डॉलर का समझौता
फील्ड्स ने यह तो नहीं बताया कि इस समझौते पर कितना धन खर्च किया जा रहा है लेकिन उन्होंने कहा कि जून में ही दीवालिया होते-होते बची उनकी कंपनी के पास समुचित धन है. एक मॉडल 3 कार की कीमत लगभग 40 हजार अमेरिकी डॉलर है. इस हिसाब से यह समझौता लगभग 4 अरब डॉलर का हो सकता है, जो किसी एक कंपनी द्वारा इलेक्ट्रिक कारों का अब तक का सबसे बड़ा सौदा है.
2019 में अमेजन ने इलेक्ट्रिक वैन, ट्रक और एसयूवी बनाने वाली नई कंपनी रिवियन से एक लाख डिलीवरी वैन खरीदी थीं. अमेजन रिवियन की निवेशक भी है.
इलेक्ट्रिक कारों के मामले में चीन और यूरोप अब तक अमेरिका से आगे रहे हैं. लेकिन अमेरिका में भी इन वाहनों की मांग बढ़ रही है. टेस्ला के अलावा लूसिड मोटर्स, जनरल मोटर्स और फोर्ड समेत कई कंपनियों अब इलेक्ट्रिक कारें बेच रही हैं.
वीके/सीके (एपी)
Source: DW
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications