जैक डोर्सी दुनिया के अमीर शख्स को मुसीबत से बाहर निकालेंगे! Elon Musk ने Twitter के पूर्व CEO से मांगी मदद
टर डील को लेकर विवाद अब और भी अधिक गहरा गया है। अब सवाल है कि, क्या ट्विटर टेस्ला के सीईओ को Twitter खरीदने के लिए बाध्य कर सकता है, या नहीं?
न्यूयॉर्क, 23 अगस्त : ट्विटर डील (Twitter Deal Case) करने और बाद में उससे पीछे हटने को लेकर फिर से मीडिया के सुर्खियां बटोर रहे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क कानूनी पचड़े में फंसते जा रहे हैं। ट्विटर ने उनके खिलाफ अमेरिका के डेलावेयर की कोर्ट में समझौते के एकतरफा उल्लंघन को लेकर उन पर कई आरोप लगाए हैं। ट्विटर के कानूनी पेंच में खुद को फंसता देख एलन मस्क ने कंपनी के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी से मदद मांगी है। इसलिए अमेरिका की अदालत ने डोर्सी को कोर्ट ने समन भेजकर गवाही के लिए बुलाया है।

ट्विटर डील को लेकर एलन की मुसबीत बढ़ी
कोर्ट में पेश दस्तावेजों के अनुसार एलन मस्क चाहते हैं कि 44 अरब डॉलर में ट्विटर डील से बाहर निकलने में डोर्सी उनकी मदद करें और उनकी दलीलों के समर्थन में गवाही दें। ट्विटर-मस्क केस में डेलावेयर की कोर्ट 17 अक्तूबर को आगे सुनवाई करेगी। डोर्सी को इस दिन पेश होने के लिए समन भेजा गया है।

ट्विटर डील को लेकर विवाद बढ़ा
ट्विटर डील को लेकर विवाद अब और भी अधिक गहरा गया है। अब सवाल है कि, क्या ट्विटर टेस्ला के सीईओ को Twitter खरीदने के लिए बाध्य कर सकता है, या नहीं? अगर एलन मस्क मनमाने और एकतरफा होकर इस डील को तोड़ते हैं तो उन्हें इसका हर्जाना देना होगा। बता दें कि, एलन मस्क के डील खत्म करने के ऐलान के बाद ट्विटर ने मस्क के खिलाफ कोर्ट में केस कर दिया है।

क्यों हटे ट्विटर डील से, कंपनी ने बताया
ट्विटर का आरोप है कि, एलन मस्क के डील से पीछे हटने का एक ही कारण था कि,टेस्ला कंपनी के शेयरों के दामों में भारी गिरावट। ट्विटर ने आगे कहा कि, मस्क के इस डील के फैसले के बाद इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयर के दाम काफी गिर गए। इससे मस्क को 100 अरब डॉलर का भारी नुकसान हुआ था। इसी वजह से मस्क ट्विटर खरीद से पीछे हट रहे हैं। मस्क ट्विटर के फर्जी या स्पैम अकाउंट के मुद्दे को बिना वजह तूल दे रहे हैं। उनके करार तोड़ने की असल वजह टेस्ला को हुआ नुकसान है।

ट्विटर डील से पीछे हटने की वजह
वहीं, एलन मस्क का कहना है कि ट्विटर ने उन्हें अपनी साइट पर फर्जी खाताधारकों की सही संख्या नहीं बताई है। उनका अनुमान है कि इस साइट पर बड़ी संख्या में स्पैम अकाउंट हैं। ट्विटर डील पर आगे बढ़ने के लिए उनकी सही संख्या का पता लगाना जरूरी है। मस्क ने 44 अरब डॉलर की ट्विटर डील स्पैम अकाउंट को मुद्दा बनाकर ही तोड़ी है।












Click it and Unblock the Notifications