जल्द ही आप सारे उबाऊ काम टेस्ला के रोबोट से करवा सकेंगे

नई दिल्ली, 20 अगस्त। इस ह्यूमनॉइड रोबोट प्रारूप का नाम "टेस्ला बॉट" रखा गया है और इसे हर वो उबाऊ या खतरनाक काम करने के लिए डिजाइन किया गया है जिसे करने का अक्सर लोगों का मन नहीं करता. टेस्ला के एआई दिवस इवेंट पर बोलते हुए मस्क ने कहा कि पांच फीट आठ इंच लंबा यह रोबोट पाने की मदद से गाड़ियों में बोल्ट लगाने से ले कर राशन की दुकान से सामान लाने जैसे काम कर सकेगा.

Provided by Deutsche Welle

उन्होंने कहा कि इस रोबोट का "अर्थव्यवस्था पर गहरा असर" होगा. उन्होंने यह भी कहा कि यह जरूरी है कि इस मशीन को "अत्यधिक महंगा" ना बनाया जाए. एआई दिवस का यह समारोह ऐसे समय में आयोजित किया गया जब टेस्ला की "पूरी तरह से स्वचालित कार" की विकसित चालक सहायक प्रणाली की सुरक्षा और काबिलियत की समीक्षा बढ़ रही है.

टेस्ला की टेक्नोलॉजी पर सवाल

मस्क ने टेस्ला की टेक्नोलॉजी को लेकर हो रही इन चर्चाओं पर टिप्पणी नहीं की, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि गाड़ियों के अंदर लगे मौजूदा कैमरों और कम्प्यूटरों की मदद से इंसानों के मुकाबले पूरी तरह से स्वचालित गाड़ियों के मामले में ज्यादा सुरक्षा हासिल की जा सकती है.

मस्क टेस्ला की टेक्नोलॉजी को लेकर कई नए दावे कर चुके हैं

इसी सप्ताह अमेरिका में सुरक्षा नियामकों ने टेस्ला की चालक सहायक प्रणाली की जांच शुरू की. जांच ऐसे हादसों की वजह से शुरू की गई जिनमें टेस्ला की गाड़ियों ने खड़ी हुई पुलिस की गाड़ियों और अग्नि शमन ट्रकों में टक्कर मार दी. दो अमेरिकी सीनेटरों ने फेडरल व्यापार आयोग से मांग भी की है कि वो टेस्ला के "पूरी तरह से स्वचालित" प्रणाली के दावे की जांच करे.

इसी कार्यक्रम में टेस्ला ने कंपनी के अंदर डिजाइन किए गए अपने हाई-स्पीड कम्प्यूटर दोजो में इस्तेमाल होने वाले चिप भी दिखाए, जो उसकी स्वचालित ड्राइविंग प्रणाली को विकसित करेगा. मस्क ने बताया कि दोजो अगले साल चालू हो जाएगा. उन्होंने यह भी बताया कि टेस्ला "करीब एक साल के अंदर" अपने साइबरट्रक इलेक्ट्रिक पिकअप ट्रक को चलाने वाले स्वचालित कंप्यूटर के लिए नया हार्डवेयर भी लाएगी.

कब आ सकता है रोबोट

जुलाई में टेस्ला ने साइबरट्रक की लॉन्च को और आगे बढ़ा दिया और यह भी नहीं बताया कि वो कब तक उसे बाजार में उतारने की उम्मीद कर रही है. मस्क अक्सर इस तरह के कार्यक्रमों में नई टेक्नोलॉजी के बारे में दावे कर चुके हैं लेकिन उन्होंने कई बार बाद में कुछ कदम पीछे भी हटा लिए हैं.

टेस्ला की स्वचालित कारों पर सुरक्षा से जुड़े सवाल उठ रहे हैं

लिहाजा इस बार भी सवाल उठ रहे हैं कि रोबोट को लेकर मस्क ने जो लक्ष्य दिया है क्या वो हासिल कर पाएंगे. कार्नेगी मेलन विश्वविद्यालय में इलेक्ट्रिकल और कंप्यूटर इंजीनियरिंग के प्रोफेसर राज राजकुमार कहते हैं, "क्या 'टेस्ला बॉट' क्या एक नया सपना है जिसे प्रचार मशीन को पंप करने के लिए सामने लाया गया है?"

उन्होंने यह भी कहा, "मैं यह भरोसे के साथ कह सकता हूं कि दुकान जा कर आपके लिए राशन ले आने वाला रोबॉट बनाने में दुनिया की किसी भी कंपनी को 10 साल से भी काफी ज्यादा का समय लगेगा."

सीके/एए (रॉयटर्स)

Source: DW

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+