Live-अफगानिस्तान संसद में आतंकी हमले में 6 लोगों की मौत, तालिबान ने ली जिम्मेदारी
काबुल। अफगानिस्तान की संसद पर आतंकियों ने हमला कर दिया है। इस हमले में अभी तक 6 लोगों के मारे जाने की खबर है। खबरों के मुताबिक संसद के बाहर एक के बाद एक 6 धमाके हुए साथ ही संसद के भीतर भी एक धमाका हुआ है।

संसद में फंसे पत्रकारों और सांसदों को सुरक्षित निकालने की कोशिश की जा रही है। आतंकियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच मुझभेड़ चल रही है। बताया जा रहा है कि संसद में भारत के भी कई लोग फंसे हैं। वहीं इस हमले की तालिबान ने जिम्मेदारी ली है।
खबरों के मुताबिक आतंकी संसद के निचले सदन में घुसने में सफल हुए हैं। आपको बता दें कि काबुल में संसद सबसे सुरक्षित इमारत के रूप में जानी जाती है। ऐसे में माना जा रहा है कि सुरक्षाकर्मियों की यह बड़ी चूक है।












Click it and Unblock the Notifications