म्यांमार के जेड माइन में भयानक भूस्खलन, 70 से ज्यादा लोग लापता, भारी नुकसान की आशंका
म्यांमार के जेड माइन माइन में भयानक भूस्खलन, दर्जनों लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी।
यांगून/म्यांमार, दिसंबर 22: म्यांमार के एक खान में भयानक हादसा हुआ है, जिसमें दर्जनों लोगों के लापता होने की खबर है। भारतीय समाचार एजेंसी एएनआई ने शिन्हुआ न्यूज के हवाले से खबर दी है कि, उत्तरी म्यांमार में एक जेड खदान में बुधवार को भूस्खलन के बाद दर्जनों लोगों के लापता होने की आशंका है। हालांकि, इस हादसे में कितना नुकसान हुआ है और कितने लोगों की मौत हुई है, इसको लेकर अभी ज्यादा जानकारी नहीं मिली है, लेकिन रिपोर्ट के मुताबिक, खान में रेस्क्यू आपरेशन चलाया जा रहा है।
Recommended Video

चलाया जा रहा है रेस्क्यू ऑपरेशन
हालांकि, अभी तक दर्जनों लोगों के लापता होने की ही खबर है और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है, लेकिन पिछले साल जुलाई के महीने में भी म्यांमार के जेट खदान में भूस्खलन हुआ था, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल भूस्खलन की वजह काफी ज्यादा बारिश थी, जिससे जमीन का एक हिस्सा धंस गया था। जमीन धंसने से सौ से ज्यादा लोग धरती के अंदर समा गये थे, जिनके शवों को कई दिनों के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद निकाला जा सका था।












Click it and Unblock the Notifications