Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

8.2 तीव्रता वाले भूकंप से थर्राया अलास्का, सामने आए भीषण तबाही के शॉकिंग Videos और फोटो

वॉशिंगटन, 29 जुलाई। अमेरिका का अलास्का प्रायद्वीप बुधवार देर रात आए रिक्टर पैमाने पर 8.2 तीव्रता वाले भूकंप के झटकों से थर्रा गया। अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक भूकंप का केंद्र पेरीविले से 91 किमी पूर्व दक्षिण पूर्व में स्थित था। जोरदार झटकों के बाद भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण अधिकारियों ने राज्य के कुछ हिस्सों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी कर दी है। सोशल मीडिया पर कई वीडियो और तस्वीरें सामने आईं है जिसमें भयानक भूकंप से आई तबाही को देखा जा सकता है।

1965 के बाद इतना जोरदार भूकंप

1965 के बाद इतना जोरदार भूकंप

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भूकंप के कम से कम दो जोरदार झटके महसूस किए गए हैं। पहली झटका 6.2 और दूसरा 5.6 तीव्रता का था। बताया जा रहा है कि 1965 के बाद से संयुक्त राज्य अमेरिका में आया यह अब तक का सबसे जोरदार भूकंप था जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 8.2 दर्ज की गई है। अलास्का से डरावने वीडियो और तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं जिसमें लोगों इधर-उधर भागते देखा जा सकता है।

लोगों ने वीडियो शेयर कर लोगों ने मांगी दुआ

इस वीडियो और फोटोज से स्थानीय लोगों ने ट्विटर, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर किया है। वायरल वीडियो में लहरें आने के साथ-साथ अलास्का के तट पर टूटी सड़कें और चेतावनी सायरन को सुना जा सकता है। एक यूजर ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 8.2 जोरदार भूकंप ने अलास्का के तट पर झटका दिया, सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। अलास्का के लोगों के लिए प्रार्थना करें।

पहले कभी नहीं महसूस किया इतना भयानक भूकंप

एक अन्य यूजर ने भी लिखा, 'अलास्का के लोगों की सलामती के लिए दिल से दुआ, यह सुनकर बहुत दुख हुआ कि अलास्का और अन्य क्षेत्रों में 8.2 तीव्रता का भूकंप आया।' भूकंप का अनुभव शेयर करते हुए एक यूजर ने लिखा, मैंने अपने जीवन में कभी भी इस तरह के भूकंप का अनुभव नहीं किया है। समुद्र को देखने पर ऐसा लगा जैसे वो हमें निगलने के लिए उत्सुक हो रहा है, भूकंप के झटके कई मिनट तक रहे।

किस वजह से आते हैं भूकंप?

भूकंप पृथ्वी की परतों के आपस में टकराने से उत्पन्न हुई उर्जा के कारण आता है। उन प्लेटों के टकराने से सिस्मिक तरंगे उत्पन्न होती हैं जो भूकंप का मुख्य कारण हैं। इसी के चलते भूकंप को रिकॉर्ड करने के लिए सीस्मोमीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लिहाजा भूकंप के अध्ययन को सीस्मोग्राफी कहलाता है। भूकंप को मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है। तीन या इससे कम रिक्ट स्केल के भूकंप से अक्सर कोई नुकसान नहीं होता है। सात से उपर के तीव्रता के भूकंप तबाही ला सकते हैं।

यह भी पढ़ें: इंडोनेशिया के मिनहासा में भूकंप के तेज झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+