इंडोनेशिया के मिनहासा में भूकंप के तेज झटके, 6.2 मापी गई तीव्रता
जकार्ता, 26 जुलाई: इंडोनेशिया में सोमवार शाम को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। मिनाहासा में भूकंप के ये तेज झटके महसूस किए गए हैं, जिनकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 6.2 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की ओर से जानकारी दी गई है कि शाम 5 बजकर 39 मिनट पर भूकंप के ये तेज झटके महसूस किए गए। भूकंप से जानमाल के नुकसान की जानकारी फिलहाल नहीं मिल सकी है।

इंडोनेशिया के सुलावेसी द्वीप पर भी कुछ दिन पहले 6.1की तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। बता दें कि इंडोनेशिया में लागतार भूकंप आते रहते हैं। इंडोनेशिया को 'रिंग ऑफ फायर' देश कहा जाता है, जिसके चलते यहां भूकंप ज्यादा आते हैं।
क्यों आते हैं भूकंप?
भूकंप पृथ्वी की परतों के आपस में टकराने से उत्पन्न हुई उर्जा के कारण आता है। उन प्लेटों के टकराने से सिस्मिक तरंगे उत्पन्न होती हैं जो भूकंप का मुख्य कारण हैं। इसी के चलते भूकंप को रिकॉर्ड करने के लिए सीस्मोमीटर का इस्तेमाल किया जाता है, लिहाजा भूकंप के अध्ययन को सीस्मोग्राफी कहलाता है। भूकंप को मापने के लिए रिक्टर स्केल का प्रयोग किया जाता है। तीन या इससे कम रिक्ट स्केल के भूकंप से अक्सर कोई नुकसान नहीं होता है। सात से उपर के तीव्रता के भूकंप तबाही ला सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications