रूस के बॉर्डर पर जेट्स से लेकर टैंक्‍स तक, क्‍या युद्ध की तैयारी?

कोल्‍ड वॉर के बाद रूस की सीमाओं पर नाटो की सेनाओं का सबसे बड़ा जमावड़ा। ब्रिटेन, अमेरिकी, जर्मनी, कनाडा और नाटो के बाकी सहयोगी देशों के फाइटर जेट्स, टैंक्‍स और आर्टिलरी का जमावड़ा।

लंदन। अमेरिका और रूस के बीच तनाव एक बार फिर से नए सिरे पर पहुंच गया जब ब्रिटेन ने भी अपने फाइटर जेट्स को रूस की सीमाओं पर भेजने का ऐलान किया। ब्रिटेन ने बुधवार को कहा है कि अगले वर्ष वह अपने फाइटर जेट्स को रोमानिया भेजेगा।

russia-us-britain-tension.jpg

जेट्स से लेकर टैंक्‍स तक बॉर्डर पर

अमेरिका और नाटो गंठबंधन की सेनाओं का जमावड़ा रूस की सीमाओं पर पोलैंड की ओर हो रहा है। फाइटर जेट्स, आर्टिलरी और टैंक्‍स की फौज रूस की सीमाओं पर जमा हो चुकी है। कोल्‍ड वॉर के बाद रूस की सीमाओं पर इस कदर हलचल बढ़ी है और नाटो सेनाएं इकट्ठा हैं।

जर्मनी और कनाडा की सेनाएं भी

जर्मनी, कनाडा और नाटो के दूसरे गठबंधन देशों ने ब्रसेल्‍स में रक्षा मंत्री के साथ हुई मीटिंग के बाद ही अपनी सेनाओं को सीमाओं पर भेज दिया था।

क्रूज मिसाइलों से लैस रूस की वॉरशिप्‍स के स्‍वीडन और डेनमार्क के बीच बाल्टिक सागर में तैनाती के बाद यह फैसला लिया गया था। रूस के इस कदम के बाद दुनिया के पश्चिमी-पूर्वी हिस्‍से में तनाव एकदम से बढ़ गया है।

क्‍या कहा रूसी विदेश मंत्री ने

वहीं मैड्रिड में रूस के विदेश मंत्री ने कहा है कि रूस ने इन तीनों वॉरशिप्‍स को रि-फ्यूल करने का अनुरोध वापस ले लिया था।

उन्‍होंने कहा कि फैसला तब लिया गया जब नाटो के सहयोगियों ने कहा कि वॉरशिप्‍स सीरिया के नागरिकों को निशाना बनाया जा सकता है।

सीरिया में रूस की सेनाएं

राजनयिकों की मानें तो वारॅशिप्‍स उन आठ कैरियर बैटल-ग्रुप का हिस्‍सा हैं जो सीरिया के तट पर तैनात 10 और रूसी शिप्‍स को ज्‍वॉइन करने वाली हैं।

इन आठ शिप्‍स में रूस का इकलौता एयरक्राफ्ट कैरियर एडमिरल कुजेनेत्‍सोव भी था।

वहीं नाटो के सेक्रेटरी जनरल जेंस स्‍टॉलेटबर्ग का कहना है कि ईस्‍टर्न यूरोप और बालटिक्‍स में मौजूद ट्रूप्‍स को 4,000 ट्रूप्‍स और ज्‍वॉइन करेंगे।

यह कदम तब उठाया गया जब 330,000 रूसी ट्रूप्‍स मॉस्‍को के पश्चिम में इकट्ठा हुए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+