तेल माफिया की गिरफ्तारी के बाद अपराधियों ने मेक्सिको में मचाया तांडव, होटल-बार में दनादन गोलीबारी, 10 मरे

मेक्सिको के होटल और दो बार में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। यह भयावह घटना सिलाया शहर के गाला होटल और लिंडाविस्ता के दो बार में हुई है। ten people Killed in Central Mexico in Appar

मेक्सिको सिटी, 24 मईः मेक्सिको के होटल और दो बार में हुई गोलीबारी में 10 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 5 लोग घायल हो गए हैं। यह भयावह घटना सिलाया शहर के गाला होटल और लिंडाविस्ता के दो बार में हुई है। हमला सोमवार को स्थानीय समयनुसार रात दस बजे शुरू हुआ।

crime

स्थानीय लोगों के मुताबिक कम से कम 30 गोलियों की आवाज सुनने के बाद पुलिस व अन्य आपातकालीन सेवाएं घटनास्थल पर पहुंची। टेलीमुंडो की रिपोर्ट के मुताबिक दो ट्रकों में हुड पहने हथियारबंद लोग आए और उन्होंने गोलीबारी शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लगभग इसमें लगभग15 अपराधी शामिल थे। घटना में मरने वाले लोगों की पहचान अभी नहीं की जा सकी है। लेकिन स्थानीय समाचार के मुताबिक होटल में दो पुरूषों और दो महिलाओं की मौत हो गई जबकि बार में पांच महिलाओं और एक पुरुष की मौत हुई है। होटल में छिपे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हमला केवल एक मिनट तक चला।

स्थानीय समाचार रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के हमले से कुछ घंटे पहले तीन क्षत-विक्षत शवों का एक बैग मिला था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हमले के पीछे कौन लोग शामिल थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ये क्षेत्र सांता रोजा डी लीमा कार्टेल के लिए जाना जाता है जो कि ईंधन चोरी करने वाला गिरोह है। हाल में ही उसके नेता को पुलिस ने पकड़ लिया था। इसके बाद से ही शहर में अपराधों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि गोलीबारी की यह घटना में उसी गिरफ्तारी से संबंधित है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+