मां-बेटी की हत्या के बाद कपल ने पी शराब, लाशों के पास 36 घंटे तक देखी ये फिल्में
हॉलैंड। घर में घुसकर मां-बेटी को दर्दनाक मौत देने वाले नाबालिग कपल ने वारदात के बाद न सिर्फ उनकी लाशों के बगल में शारीरिक संबंध बनाए बल्कि वहीं पर बैठकर कई घंटों तक फिल्में भी देखीं। दोनों ने मां-बेटी का गला काटकर उनकी हत्या की थी।

36 घंटों तक पड़ी रहीं खून से सनी लाशें
मिरर की खबर के मुताबिक, घटना इंग्लैंड के लिंकनशायर में साउथ हॉलैंड जिले में स्थित स्पैल्डिंग की है। दोनों ने इस साल 15 अप्रैल को वारदात को अंजाम दिया था। उस वक्त दोनों की उम्र 14 साल थी। मां-बेटी की खून से सनी लाश करीब 36 घंटों तक वहीं पड़ी रही। इस दौरान कपल ने लाशों के बगल में संबंध बनाए।

हत्या के बाद दोनों गए बाथरूम
हत्या के बाद दोनों ने खुद पर लगे खून को साफ करने के लिए बाथरूम का इस्तेमाल किया। दोनों ने बाथरूम में एक साथ नहाया ताकि उनके शरीर पर लगा खून घर में मौजूद पालतू कुत्ता सूंघ न सके। मामले की जांच कर रही पुलिस ने बताया कि दोनों ने हत्या की साजिश पहले ही रच थी।

पहले यहां करना चाहते थे हत्या
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पहले महिला और उसकी बेटी को एक रेस्टोरेंट में मारने की साजिश रची थी, लेकिन नाकम रहे। 15 अप्रैल को दोनों आरोपी 49 वर्षीय एलिजाबेथ एडवर्ड्स के घर में दाखिल हुए और सोते वक्त उन्हें और उनकी 13 वर्षीय बेटी कैटी एडवर्ड्स का गला काटकर मार डाला।दोनों की चीखें न निकलें इसके लिए उनके मुंह पर तकिया रख दिया था।

हत्या के बाद पी शराब और खाई आइसक्रीम
हत्या के बाद नाबालिग कपल शेड में गया और वहां जमकर शराब पी। इसके दोनों ने आइसक्रीम भी खाई। खाने-पीने के बाद दोनों ने फिल्म देखना शुरू किया और कई घंटों तक वैम्पायर सीरीज की फिल्में देखते रहे। अब 15 साल की हो चुकी लड़की ने अपना जुर्म कबूल किया है। जबकि उसके 15 वर्षीय प्रेमी ने पहले ही दो हत्याओं की बात स्वीकार कर ली थी। पुलिस ने कोर्ट को बताया कि किस तरह आरोपी लड़की हत्या करने को लेकर उत्साहित थी और लगातार साजिश रच रही थी।












Click it and Unblock the Notifications