फोर्ब्स 30 अंडर 30 की सीईओ पावा लापेरे की बेरहमी से हत्या, आरोपी को लेकर पुलिस ने जारी की खतरनाक चेतावनी
Forbes 30 Under 30 CEO Pava LaPere murder Case: टेक सीईओ, पावा लापेरे की माउंट वर्नोन, बाल्टीमोर में उनके फ्लैट में हत्या कर दिए जाने के एक दिन बाद, पुलिस की तरफ से आरोपी को लेकर खतरनाक बयान जारी किया गया है। हालांकि, पुलिस अभी भी संदिग्ध की तलाश कर रही है, लेकिन पुलिस ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है, कि आरोपी के पास बंदूक है और वो काफी खतरनाक है।
संदिग्ध को पकड़ने के लिए सुराग तलाश रहे जांच अधिकारियों का कहना है, कि 26 साल की सीईओ का हत्यारा अभी और 'हत्या और बलात्कार' कर सकता है।

जॉन हॉपकिंस विश्वविद्यालय से स्नातक पावा, इकोमैप की सीईओ थी और बाल्टीमोर में रहती थीं। पुलिस ने 25 सितंबर को सुबह लगभग 11.30 बजे पावा की मौत की खबर मिली और बाद में जांच में पता चला, कि उनकी हत्या कर दी गई है। उनके शरीर पर जख्म के गहरे निशान मिले हैं।
पुलिस को शक है, कि 32 साल का जेसन बिलिंग्सले इस हत्या के पीछे हो सकता है और पुलिस ने चेतावनी दी है, की आरोपी, सशस्त्र और खतरनाक है। वह अभी भी भाग रहा है और अधिकारियों ने चेतावनी दी है, कि उसके ऊपर बलात्कार की कोशिश से जुड़ा रिकॉर्ड है।
बाल्टीमोर पुलिस विभाग के कार्यवाहक आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, कि आरोपी बिलिंग्सले, बाल्टीमोर में कम से कम एक अन्य जांच में संदिग्ध है।
आरोपी बिलिंग्सले, फस्ट डिग्री हत्या, हमले, लापरवाह खतरे और इसके अलावा दूसरे आरोपों में वांटेड है। बाल्टीमोर पुलिस के मुताबिक, उसे पहले 2013, 2011 और 2009 में यौन अपराधों, दूसरे दर्जे के हमले और डकैती सहित कई आरोपों में गिरफ्तार किया गया था।
आपको बता दें, कि टेक दिग्गज पावा को करीब 10 महीने पहले सोशल इन्फ्लुएंस श्रेणी में 30 अंडर 30 सूची में शामिल किया गया था और उन्होंने एक लिंक्डइन पोस्ट में अपना उत्साह साझा किया था और लिखा था, कि 'इस सूची में शामिल उद्यमी, दुनिया की सबसे कठिन समस्याओं के लिए अद्भुत समाधान तैयार कर रहे हैं। यह एक अनुस्मारक है कि हमारे पास परिवर्तन लाने के लिए आवश्यक सभी संपत्तियां हैं - यह केवल उस जानकारी तक प्रभावी ढंग से पहुंचने और उपयोग करने में सक्षम होने की बात है।'
पावा ने जॉन्स हॉपकिन्स विश्वविद्यालय में अपने होस्टल से ही अपनी इको कंपनी लॉन्च की थी, जिसका उद्देश्य उनकी वेबसाइट के अनुसार, "पारिस्थितिकी तंत्र को डिजिटल बनाने के लिए शक्तिशाली तकनीक" के साथ-साथ पारिस्थितिक तंत्र की जानकारी को सभी के लिए सुलभ बनाना था। पिछले 18 महीनों में पावा की कंपनी 7 मिलियन डॉलर की फंडिंग जुटाने में कामयाब रही है।
वहीं, कार्यवाहक बाल्टीमोर पुलिस आयुक्त रिचर्ड वर्ली ने कहा, "हम निवासियों से आग्रह करते हैं कि वे हर समय अपने आसपास के बारे में सचेत रहें। यह व्यक्ति हत्या करेगा और बलात्कार करेगा। वह नुकसान पहुंचाने के लिए कुछ भी करेगा।"












Click it and Unblock the Notifications