डर के साए में इकलौती अफगानी एडल्ट एक्ट्रेस की जिंदगी, फिल्मों में हिजाब पहनने पर मिल रही धमकी!

काबुल, 08 फरवरी: अफगानिस्तान एक बार फिर तालिबान के चंगुल में आ चुका है। तालिबानी सत्ता के कब्जे में आने के बाद अफगानिस्तान के जख्म फिर हरे हो गए हैं। देश में महिलाओं और बच्चियों का जीवन नरक जैसा बन गया है। स्थिति यह हो गई कि आए दिन वहां से महिलाओं और लड़कियों पर प्रताड़ना की खबरें सामने आती रहती है। इस बीच अफगानिस्तान की इकलौती और फेमस पॉर्न स्टार यासमीना अली फिर से चर्चाओं में आ गई है। एडल्ट फिल्मों में हिजाब पहन कर काम करने वाली इस अफगानी एडल्ट एक्ट्रेस को तालिबान से जान से मारने की धमकी मिली है। क्या है पूरा मामला पढ़िए...

महिलाओं के शरीर अपना हक समझता है तालिबान

महिलाओं के शरीर अपना हक समझता है तालिबान

हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यासमीना अली ने तालिबानी सत्ता को लेकर कई सनसनीखेज खुलासे किए थे। यासमीना ने बताया था कि तालिबान के पहले शासनकाल के दौरान कैसे तालिबान खुद को महिलाओं के शरीर अपना हक समझते हैं। यासमीना ने उस वक्त को याद किया, जब 1990 के वक्त के दौरान तालिबान ने पहली बार अफगानिस्तान पर अपनी हुकूमत जमाई थी। उस वक्त यासमीना काफी छोटी थी, जिसके बाद उन्होंने तालिबान की क्रूरता को देखते हुए देश छोड़ना सही समझा।

फिल्मों में हिजाब पहनती हैं यासमीना

फिल्मों में हिजाब पहनती हैं यासमीना

मौजूदा वक्त में यासमीना अली एडल्ट फिल्मों में काम करने वाली अफगानी एक्ट्रेस बन चुकी हैं। इतना ही नहीं वो एडल्ट फिल्मों की दुनिया का बड़ा नाम भी हो गई है। उनकी पॉपुलरटी काफी हैं। उन्होंने भी पूर्व पोर्न स्टार मिया खलीफा की तरह ही फिल्मों में हिजाब पहनने का ट्रेंड शुरू किया है। हालांकि तब से ही उनको काफी नफरत का सामना करना पड़ रहा है, जो अभी भी जारी है।

19 साल की होने पर उठाया यह कदम

19 साल की होने पर उठाया यह कदम

ब्रिटिश अखबार डेली स्टार से बात करते हुए 28 साल की पोर्न स्टार यासमीना अली ने बताया था कि जब अफगानिस्तान पर पहली बार 90 के दशक में तालिबान ने राज किया था, उस दौरान वो अपने परिवार के साथ क्रूरता से बचने के लिए ब्रिटेन आ गए थे। इस दौरान जब वो 19 साल की होंगी तो उनके परिवार ने शादी करने का दवाब बनाया, जिसके बाद उन्होंने अपने माता-पिता और इस्लाम धर्म को छोड़कर अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू किया।

हिजाब पहनने के पीछे बताई यह वजह

हिजाब पहनने के पीछे बताई यह वजह

बता दें कि साल 2016 में उन्होंने एडल्ट फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और उनके अंदर काम करना शुरू कर दिया। जिसके बाद अब वो पूर्व एडल्ट स्टार मिया खलीफा की तरह हिजाब पहनने वाली एडल्ट एक्ट्रेस के रूप में पहचानी जाती हैं। हालांकि इसके पीछे यासमीना का कहना है कि वो जानबूझकर फिल्मों में हिजाब पहनती हैं। जिससे वो मुस्लिम महिलाओं के प्रति और हिजाब को लेकर जो टैबू बनाया गया है, उसे खत्म करना चाहती हैं।

जान से मारने की मिलने लगी धमकी

जान से मारने की मिलने लगी धमकी

वहीं यासमीना ने बताया कि उनको अफगानिस्तान के पुरुषों की तरफ से बहुत आलोचना सुननी पड़ती है। यहां तक की कई बार उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करते हुए गंदी-गंदी गालियां भी दी जाती है, जिनको वो सहन करती है, लेकिन अब यासमीना को तालिबान से जान से मारने की धमकी मिलने लगी है। हालांकि उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि वो तालिबान की क्ररता से नहीं डरती और अब डरने वाली नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+