तालिबान ने पाकिस्तान को दिया आतंकवाद पर ज्ञान, कहा- अपनी गलतियों का दोष दूसरों को मत दो

आमिर मुत्तकी ने पाकिस्तानी अधिकारियों से कहा कि उन्हें आतंकी नरसंहार के लिए पड़ोसी अफगानिस्तान को दोष देने के बजाय अपने देश में आतंकवादी हिंसा के पीछे के कारणों को देखना चाहिए।

Taliban to Pakistan on Peshawar mosque blast

पाकिस्तान के पेशावर शहर में सोमवार को हुए आतंकी हमले में 101 लोगों की जानें गईं। इसमें कई पुलिसकर्मी शामिल हैं। इस बीच तालिबान ने पेशावर मस्जिद विस्फोट के लिए अफगानिस्तान को जिम्मेदार ठहराने के लिए पाकिस्तान सरकार की कड़ी आलोचना की है। तालिबान ने पाकिस्तान से कहा है कि वह अपने देश में हो रही हिंसा के लिए उन्हें दोष न दे।

पेशावर हमले की ठीक से हो जांचः तालिबान

पेशावर हमले की ठीक से हो जांचः तालिबान

तालिबान के कार्यवाहक विदेश मंत्री आमिर मुत्तकी ने पाकिस्तानी अधिकारियों से कहा कि उन्हें आतंकी नरसंहार के लिए पड़ोसी अफगानिस्तान को दोष देने के बजाय अपने देश में आतंकवादी हिंसा के पीछे के कारणों को देखना चाहिए। तालिबान ने कहा, "अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष मत दो।" मुत्तकी ने पाकिस्तान से अफगानिस्तान को दोष देने के बजाय पेशावर हमले की ठीक से जांच करने का आह्वान किया और कहा कि अफगानिस्तान आतंकवादियों के लिए सुरक्षित पनाहगाह नहीं है।

पाकिस्तान ने तालिबान पर लगाया था आरोप

पाकिस्तान ने तालिबान पर लगाया था आरोप

इससे पहले पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा था कि आत्मघाती बम विस्फोट की साजिश अफगानिस्तान में रची गई थी। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ ने मंगलवार को पाकिस्तानी तालिबान या तहरीक-ए तालिबान-पाकिस्तानी (टीटीपी) पर पाकिस्तान में हमला करने का आरोप लगाते हुए कहा था कि हमलावर पड़ोसी देश अफगानिस्तान से ऑपरेट कर रहे थे। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ने कहा कि आतंकी अफगान बॉर्डर के पास इकट्ठा हैं। उन्होंने अफगानी तालिबान से हमलावर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।

अफगानिस्तान आंतक का केंद्र नहींः तालिबान

आमिर खान मुत्तकी ने जोर देते हुए कहा, "अफगानिस्तान आतंकवाद का केंद्र नहीं है। अगर ऐसा होता तो दूसरे देशों में भी आतंकी हमले होते। अगर कोई कहता है कि अफगानिस्तान आतंकवाद का केंद्र है, तो यह बात भी वहीं कहते हैं कि आतंकवाद की कोई सीमा नहीं है। अगर आतंकवाद अफगानिस्तान से निकला होता तो इसका असर सिर्फ पाकिस्तान पर ही नहीं दिखता बल्कि चीन, मध्य एशिया और ईरान पर भी पड़ता।"

पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिल करें काम

पाकिस्तान और अफगानिस्तान मिल करें काम

विदेश मंत्री आमिर मुत्तकी ने कहा कि पाकिस्तानी अधिकारियों को स्थानीय स्तर पर अपनी सुरक्षा चुनौतियों का समाधान खोजना चाहिए और दोनों देशों के बीच "दुश्मनी के बीज बोने" से बचना चाहिए। उन्होंने कहा, "आतंकवाद पर हमें एक-दूसरे को दोष देने के बजाय एक-दूसरे के साथ सहयोग करना होगा। दोनों देश एक-दूसरे के भाई हैं और हमें शांतिपूर्ण माहौल के साथ काम करना चाहिए।" उन्होंने कहा, "हमारा क्षेत्र युद्ध और बम विस्फोटों का आदी है। लेकिन हमने पिछले 20 वर्षों में अकेले ऐसा नहीं देखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+