पहली बार दुनिया के सामने आई खूंखार तालिबानी आतंकी हक्कानी की तस्वीर, अमेरिका ने रखा है 1 करोड़ का इनाम
काबुल, 05 मार्च: अफगानिस्तान की तालिबान सरकार ने पहली बार अपने गृहमंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी की पहली बार तस्वीर रिलीज की है। बता दें कि, सिराजुद्दीन हक्कानी संयुक्त राष्ट्र द्वारा नामित आतंकवादी भी है। उसका नाम दुनिया को मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में शामिल है। ये तस्वीर अफगानिस्तान के इस्लामिक अमीरात के प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद द्वारा ट्वीट की गई हैा दशकों में इस तालिबानी नेती की पहली सामने आई है जिसमें उसका चेहरा स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

आंतरिक मंत्री सिराजुद्दीन हक्कानी काबुल में पुलिस के स्नातक समारोह के दौरान पहली बार मीडिया के सामने आया। इससे पहले हक्कानी ने विदेशी राजनयिकों और स्थानीय अधिकारियों के साथ कई बैठक की थी। हक्कानी की तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा गया कि, इस्लामिक अमीरात के आंतरिक मंत्री खलीफा साहिब सिराजुद्दीन हक्कानी हाफिजुल्ला ने राष्ट्रीय पुलिस के स्नातक समारोह का उद्घाटन किया।
हक्कानी पहले भी कई बार सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होता रहा है लेकिन अब तक उसकी तस्वीर तक नहीं जारी होती थी। ऐसा पहली बार है जब सिराजुद्दीन हक्कानी का फोटो और वीडियो जारी हुआ है। अमेरिका ने डेढ़ दशक से अधिक समय तक हक्कानी का पीछा किया है, उसके पास भी इस वांछित आतंकवादी की केवल एक साइड प्रोफाइल वाली फोटो है, जिसमें उसका चेहरा एक शॉल में आधा ढका हुआ है। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने उनके बारे में जानकारी देने के लिए एक करोड़ का इनाम घोषित किया है।
दिलचस्प बात यह है कि सितंबर 2021 में हक्कानी के सरकार का हिस्सा बनने के बाद भी तालिबान ने हक्कानी को जारी की गई किसी भी प्रचार सामग्री से दूर रखने की हर संभव कोशिश की है। पिछले साल अक्टूबर में काबुल के इंटरकांटिनेंटल होटल में तालिबान की बैठक के बाद जारी की गई तस्वीरों में, हक्कानी का चेहरा या तो गुलदस्ते से छिपा हुआ था या जानबूझकर धुंधला रखा गया था।
सुरक्षा प्रतिष्ठान के सूत्रों ने कहा कि हक्कानी के जनता के संपर्क में आने पर तालिबान की स्थिति में बदलाव उसके लिए वैधता की मांग करने के उसके प्रयास का हिस्सा हो सकता है। तालिबान ने पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज इंटेलिजेंस (आईएसआई) के प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल फैज हमीद के सरकार गठन पर फैसला करने के लिए काबुल पहुंचने के तीन दिन बाद 7 सितंबर, 2021 को अपने मंत्रिमंडल की घोषणा की।
अमेरिका ने 2012 में हक्कानी नेटवर्क को विदेशी आतंकवादी संगठन करार दिया था। हक्कानी नेटवर्क लंबे समय से तालिबान का सबसे घातक और शातिर संगठन रहा है। हक्कानी तालिबान के एक शक्तिशाली उपसमूह का मुखिया है, जिसे पिछले 20 वर्षों की कुछ सबसे भीषण हिंसा के लिए जिम्मेदार ठहराया गया है।












Click it and Unblock the Notifications