तालिबानी फरमान के आगे 2 दिन में हार गईं अफगानिस्तान की फीमेल एंकर, चेहरा ढ़ककर पढ़ रहीं न्यूज
नई दिल्ली, 22 मई। तालिबान ने अब अफगानिस्तान में अपने फरमाना सख्ती से लागू करना शुरू कर दिया है। अब फीमेल टीवी एंकर्स को ऑन एयर होने ने पहले अपने चेहरे नकाब लगाना अनिवार्य होगा। रविवार को सख्ती के बाद अधिकतर चैनल अब तालिबनी फरमान का पालन कर रहे हैं। वहीं तालिबान के इस कठोर कदम ने मानवाधिकार संगठनों ने निंदा की है।

अफगानिस्तान में अब तालिबान ने अपने रंग दिखाने शुरू कर दिए हैं। मानवाधिकारों को अपने फरमानों जरिए तालिबान ने कुचलना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को जारी एक फरमान को लेकर तालिबानी शासकों की सख्ती के बाद अब अफगानी चैनलों ने सिर झुकाकर स्वीकार कर लिया है। यह ताजा फरमान अपने बिना चेहरा ढके फीमेल एंकर्स को न्यूज रूम में ऑन एयर होने की अनुमति नहीं देगा।
तालिबानी सरकार के आदेश के बाद अफगानिस्तान में सभी महिला टीवी समाचार एंकरों को ऑन-एयर होने के दौरान अपने चेहरे को ढंकने के आदेश को लागू करना शुरू कर दिया है। तालिबान का यह कदम एक कठोर बदलाव का हिस्सा। वहीं मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसकी निंदा की है। हालांकि तालिबान ने यह आदेश गुरुवार को जारी किया था लेकिन शनिवार तक अधिकतर चैनलों ने इसका पालन नहीं किया।
वहीं अब अफगानिस्तान के अधिकतर न्यूज चैनल नए फरमान का पालन करने को मजबूर हैं। अफगानी मीडिया के अनुसार के पिछले हफ्ते यह आदेश जारी हुआ था लेकिन रविवार इसके पालन को लेकर सख्ती दिखाई गई। जिसका पालन अब ज्यादातर मीडिया चैनल कर रहे हैं। बता दें कि इससे पहले 1996-2001 तक अफगानिस्तान में तालिबान की सत्ता के दौरान महिलाओं पर इससे भी कड़े प्रतिबंध लगाए थे। उन्हें बुर्का पहनने और सार्वजनिक जीवन से प्रतिबंधित किया गया था।












Click it and Unblock the Notifications