पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई तालिबान की हिरासत में, दुबई भागने की फिराक में थे, फ्लाइट से उतार लिया
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई को तालिबान ने हिरासत में ले लिया है। तालिबान की खुफिया एजेंसी ने महमूद करजई को उस समय पकड़ा जब वे दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे
अफगानिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई के भाई महमूद करजई को तालिबान ने हिरासत में ले लिया है। स्थानीय मीडिया खामा प्रेस के अनुसार तालिबान की खुफिया एजेंसी ने उन्हें उस समय पकड़ा जब वे दुबई जाने की तैयारी कर रहे थे और एरियाना एयरलाइंस में बैठने जा रहे थे। महमूद करजई अफगानिस्तान के बड़े बिजनेसमैन में से एक हैं। इस गिरफ्तारी के पीछे का कारण पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई द्वारा तालिबान की आलोचना करना माना जा रहा है।

तालिबान के प्रवक्ता ने बताया कि पूर्व अर्बन डेवलपमेंट एंड लैंड मिनिस्ट महमूद करजई पर कानूनी मामलों के चलते विदेश जाने से रोक है। तालिबान के प्रधानमंत्री कार्यालय से जुड़े एक शख्स ने नाम न बताने की शर्त पर बताया, 'महमूद करजई को काबुल एयरपोर्ट से तालिबान की खुफिया सर्विस ने हिरासत में ले लिया। वह दुबई जाने वाली एरियाना एयरलाइन फ्लाइट पर सवार होने वाले थे।'
हामिद के बयानों से तालिबान है नाराज
बताया जा रहा है कि हामिद के बयानों से तालिबानी काफी आहत हुए हैं। पूर्व राष्ट्रपति हामिद करजई काफी समय से महिलाओं के अधिकारों पर अंकुश लगाने को लेकर तालिबान सरकार की आलोचना करते रहे हैं। साथ ही वह तालिबान से 'समावेशी' सरकार बनाने की मांग कर रहे हैं। उन्होंने राष्ट्रीय प्रतिरोधी बलों (NRF) और अफगानिस्तान के इस्लामी अमीरात के बीच पंजशीर में संघर्ष के लिए तालिबान को फटकार लगाई है। देश में बढ़ती हत्याओं के बीच उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि जब रक्तपात बंद होना चाहिए।
सरकारी जमीन कब्जा करने का आरोप
गौरतलब है कि दक्षिणी कंधार प्रांत में महमूद करजई आधुनिक वाणिज्यिक शहर ऐनो मीना में एक प्रमुख शेयरधारक हैं। रिपोर्ट के अनुसार पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद अशरफ गनी ने उन पर उनके भाई हामिद करजई की अध्यक्षता के दौरान ऐनो मीना शहर बनाने के लिए सरकारी जमीन पर कब्जा करने का आरोप लगाया था। मालूम हो कि हामिद करजई और अब्दुल्ला अब्दुल्ला अफगानिस्तान के दो बड़े नेता हैं, जो तालिबान की ओर से अफगानिस्तान पर नियंत्रण करने के बाद भी देश में बने रहे।
-
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी होने लगा महंगा, गोल्ड 6000 और सिल्वर के 10,000 बढ़े भाव, अब ये है रेट -
Nitish Kumar का मास्टरस्ट्रोक! राज्यसभा गए पर CM पद पर अब भी सस्पेंस! 14 अप्रैल के बाद बिहार को मिलेगा नया CM? -
राजस्थान रॉयल्स की 13,500 करोड़ की डील रुक गई? बॉम्बे हाई कोर्ट में जीत से राज कुंद्रा ने पलटा गेम -
Gold Rate Today: रामनवमी पर एक दिन में ₹4,900 उछला सोना,ये है आपके शहर में 22K-18K का ताजा रेट -
Petrol Diesel Crisis: भारत के पास कितने दिनों का पेट्रोल-डीजल और LPG? किसके पास सबसे ज्यादा और कहां खड़े हम? -
IPL 2026: विराट कोहली की RCB का बदलेगा नाम? 16,700 करोड़ की डील के बाद अनन्या बिड़ला ने दिया जवाब! -
'ये मेरा आखिरी वीडियो है, मुझे कुछ भी हो सकता है', क्यों रोए सनोज मिश्रा? Monalisa को लेकर सामने रखा ऐसा सच












Click it and Unblock the Notifications