तालिबान ने तबाह कर दी जिंदगी, 9 साल के बेटे की तलाश में काबुल एयरपोर्ट पर भटकते पिता की दर्दनाक कहानी

अफगानिस्तान में हजारों दर्दनाक और खौफनाक कहानियां सड़कों पर गिरे पड़े हैं। काबुल एयरपोर्ट पर एक अफगान पिता भटक रहा है, क्योंकि उसका 9 साल का बेटा गायब है।

काबुल, अगस्त 30: अफगानिस्तान में तालिबान राज स्थापित होते ही ऐसे हजारों दर्दनाक घाव इंसानियत के माथे पर लगाए गये हैं, जिनसे कभी उबरा नहीं जा सकता है। काबुल एयरपोर्ट पर अपने 9 साल के बेटे की खोज में बदहवास एक अफगान पिता के दर्द से बहुत कम ही लोग वाकिफ होंगे, लेकिन आतंकियों ने इस पिता का आशियाना उजाड़ दिया है। अफगान पिता का 9 साल का बच्चा कहां है, ये किसी को नहीं पता और ना ही बच्चे को खोजने की कोशिश हो रही है।

9 साल का बच्चा गायब

9 साल का बच्चा गायब

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, 9 साल का बच्चा पिछले गुरुवार को काबुल बम ब्लास्ट के बाद से गायब है। उसकी कोई खबर नहीं मिल रही है। पिछले गुरुवार को आतंकी संगठन आईएसआईएस के आतंकियों ने काबुल एयरपोर्ट पर भीषण धमाका किया था, जिसमें 13 अमेरिकी जवानों के साथ करीब 200 अफगानिस्तान के लोग मारे गये। एक आत्मघाती हमलावर ने बम धमाका कर दो सौ से ज्यादा लोगों की जिंदगी एक झटके में खत्म कर दी। पीड़ित पिता के मुताबिक, जिस दिन काबुल एयरपोर्ट पर धमाका हुआ था, उस दिन काबुल के हामिद करजई एयरपोर्ट पर उसका बेटा काम कर रहा था, लेकिन धमाके के बाद से उसका कोई पता नहीं चल पा रहा है।

बेटे को खोजता बदहवास पिता

बेटे को खोजता बदहवास पिता

9 साल के बेटे को पीड़ित पिता हर जगह खोजने की कोशिश कर रहा है, लेकिन वो कहीं नहीं मिल पा रहा है। काबुल एयरपोर्ट की स्थिति ऐसी है कि उसकी कोई मदद करने के लिए भी तैयार नहीं है। काबुल एयरपोर्ट पर मौजूद हर शख्स अपनी स्थिति से परेशान है। काबुल एयरपोर्ट पर एक ग्लास पानी जब तीन हजार रुपये का और एक प्लेट खाना अगर 7500 रुपये का मिले, तो आप समझ सकते हैं कि स्थिति कितनी विकराल होगी। पीड़ित पिता ने इंडिया टूडे से बात करते हुए कहा कि 'मेरी पत्नी और मेरी बेटी घर पर रो रही है। मैं सिर्फ अपने बेटे को खोजना चाहता हूं, जो गायब है। कहीं नहीं मिल रहा है। मुझे बस जानना है कि वो कहां है और कैसा है'

काबुल एयरपोर्ट पर क्या हुआ था?

काबुल एयरपोर्ट पर क्या हुआ था?

आपको बता दें कि काबुल में हामिद करजई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर गुरुवार को दो आत्मघाती हमलावरों और बंदूकधारियों ने हमला किया था, जिसमें 13 अमेरिकी सैनिकों सहित कम से कम 200 लोग मारे गए थे। इस्लामिक स्टेट के अफगानिस्तान सहयोगी, जिसे इस्लामिक स्टेट खुरासान या ISIS-K के नाम से जाना जाता है, उसने हमले की जिम्मेदारी ली है। वहीं, न्यूज एजेंसी रायटर्स ने दो अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से बताया कि अमेरिका ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में संदिग्ध ISIS-K आतंकवादियों को निशाना बनाते हुए एक सैन्य हमला किया है। वहीं द एसोसिएटेड प्रेस ने तालिबान के एक प्रवक्ता के हवाले से जानकारी दी कि अमेरिकी हवाई हमले ने एक वाहन में एक आत्मघाती हमलावर (सुसाइड बॉम्बर) को निशाना बनाया, जो काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हमला करना चाहता था। इसके साथ हीशनिवार को अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर अगले 24 से 36 घंटों में एक और आतंकी हमले की आशंका है। इसके बाद काबुल स्थित अमेरिकी दूतावास ने भी एक सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया था

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+