भूकंप के भीषण झटकों से हिला ताइवान, रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गई तीव्रता
ताइवान में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गये है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई है। हालांकि, अभी तक जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।
ताइवे, जनवरी 03: ताइवान में सोमवार शाम शक्तिशाली भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं, जिससे ताइवान की राजधानी ताइपे समते देश के कई हिस्से हिल गये हैं। वहीं, भूकंप की वजह से कई इमारतों में दरारें आने की खबर है और द्वीप के अधिकांश उत्तरी हिस्से में इमारतें हिल गईं हैं। हालांकि, गंभीर नुकसान या किसी तरह के जान-माल के नुकसान की खबर अभी तक रिपोर्ट नहीं की गई है।

ताइवान में भूकंप के झटके
यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि, भूकंप की तीव्रता 6.2 मापी गई और यह द्वीप के पूर्वी तट पर हुलिएन शहर के पूर्व में समुद्र के नीचे 28.7 किलोमीटर (18 मील) की गहराई पर केंद्रित था। राजधानी ताइपे में कार्यालय भवनों के हिलने से दीवारें चरमरा गईं। वहीं, रोशनी चली गई है। यूएसजीएस ने कहा कि मजबूत झटकों के बावजूद आर्थिक नुकसान कम रहने की उम्मीद है।












Click it and Unblock the Notifications