अफगानिस्तान की मजबूरियों का ऐसे उड़ाया जा रहा है मजाक, विमान से गिर रहे लोगों के फोटो वाली बिक रही टी-शर्ट
अफगानिस्तान की मजबूरियों का ऐसे उड़ाया जा रहा है मजाक, विमान से गिर रहे लोगों के फोटो वाली बिक रही टी-शर्ट
नई दिल्ली, 21 अगस्त: अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद वहां के हालात किसी से छिपे नहीं हैं। अफगानिस्तान में रहने वाले लोग किसी भी तरह बस वहां से निकलना चाहते हैं। जिसका नजारा कुछ दिनों पहले अफगानिस्तान के काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर देखने को मिली थी। जब अमेरिकी विमान के आगे-पीचे, ऊपर-नीचे हर तरफ सिर्फ लोग ही लोग दिख रहे थे। अफगानिस्तान छोड़ने के लिए वो लोग किसी भी तरह बस विमान में सवार होना चाहते थे। काबुल एयरपोर्ट से सामने आई तस्वीरों और वीडियो में वहां की अव्यवस्था और लोगों में अफरा-तफरी का आलम साफ दिख रहा था। राष्ट्रपति अशरफ गनी के देश छोड़ने के बाद अफगानिस्तान से जान बचाकर निकलने वालों की लाइन लगी हुई है। लेकिन अब अफगानिस्तान की इन मजबूरियों मजाक बनाया जा रहा है। अमेरिकी विमान से गिर रहे लोगों के फोटो वाली टी-शर्ट बेची जा रही है।

काबुल में अमेरिकी विमान से गिर रहे लोगों के फोटो वाली टी-शर्ट की हो रही ऑनलाइन बिक्री
तालिबान से बचने के लिए हजारों असहाय अफगानी काबुल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर 16 अगस्त को जमा हो गाए थे। हवाई अड्डे से सामने आई तस्वीरों ने दुनिया को झकझोर दिया था। तस्वीरों में देखा जा सकता था कि अमेरिकी सैन्य विमान के साथ टेकऑफ करने के लिए अफगानी विमाग के पीछे-पीछे दौड़ रहे थे। कुछ लोग विमान के पहियों से चिपके हुए थे। विमान के टेकऑफ करने के बाद कम से कम दो लोगों को आसमान से नीचे गिरते हुए भी देखा गया था। अमेरिकी विमान से नीचे गिर रहे लोगों की फोटो वाली टी-शर्ट कई ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन बेची जा रही हैं।

टी-शर्ट पर लिखा है, 'काबुल स्काईडाइविंग क्लब'
काबुल में अमेरिकी विमान से गिर रहे लोगों के दृश्य वाली टी-शर्ट 'कॉननशॉप' नामक एक ईटीसी में ऑनलाइन मिल रही है। टी-शर्ट अलग-अलग रंगों में पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए उपलब्ध है। टी-शर्ट पर आसमान में एक उड़ता हुआ अमेरिकी विमान दिख रहा है, जिसमें से 2 लोग नीचे गिर रहे हैं। टी-शर्ट मैसेज लिखा हुआ है- 'काबुल स्काईडाइविंग क्लब, EST 2021'। टी-शर्ट कई ई-कॉमर्स प्लैटफॉर्म पर ऑनलाइन बेची जा रही हैं।

अमेरिकी विमान से गिरकर हुई थी एक युवा फुटबॉलर की मौत
असल में अमेरिकी विमान से गिरने वाले उन दोनों लोगों में से एक अफगानिस्तान का युवा फुटबॉलर था। जिसकी विमान से गिरकर मौत हो गई है। फुटबॉलर के अलावा विमान से गिरने वाले दूसरे शख्स की भी मौत हो गई थी। जिस युवा फुटबॉलर की विमान से गिरकर मौत हुई थी, वह अफगानिस्तान की राष्ट्रीय युवा फुटबॉल टीम के खिलाड़ी जाकी अनवारी था। जो 16 अगस्त को काबुल एयरपोर्ट पर उड़ान भरने के लिए C-17 (अमेरिकी एयरफोर्स प्लेन) कार्गो प्लेन पर चढ़ गए थे। अनवारी की मौत की पुष्टि खेल महानिदेशालय ने की है।

'किसी की मौत का मजाक बना रहे हैं, क्या हम इतने असंवेदनशील हैं'
टी-शर्ट बनाने वाली कंपनी और उसको खरीदकर पहने वावे लोगों की सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, "किसी की त्रासदी आपके लिए फनी कैसे हो सकती है?" एक अन्य यूजर ने लिखा, " किसी की मौत का हम मजाक बना रहे हैं, क्या हम इतने असंवेदनशील हो गए हैं?"
एक अन्य यूजर ने लिखा है, ''ये घटिया है। अभी उस घटना के एक हफ्ते भी नहीं हुए हैं और कंपनियां टी-शर्ट बेचकर मुनाफा कमाना चाहती है। अफगानों की मौत का मजाक उड़ाया जा रहा है। etsy तुम सच में एक घटिया कंपनी हो। पिछले 20 वर्षों में अफगानिस्तान से पर्याप्त लाभ नहीं मिला आपको? तो टी-शर्ट लॉन्च की है?''

'पैसा कमाने का ये घिनौना तरीका है...'
ट्विटर यूजर ने लिखा है, ''पैसे कमाने का ये सबसे घिनौना तरीक है। जो इस 2021 सदी की सोच को दर्शाता है। क्या ये क्रिएटिविटी है। सच में। मानवता के लिए क्या यही सही है।'' एक अन्य यूजर ने लिखा है, सच में, भरोसा नहीं होता है लोग इतने ज्यादा गिर सकते हैं। लोग के इतना क्रुर और कठोर कैसे हो सकते हैं।

आलोचनाओं के बाद कंपनी ने बंद की टी-शर्ट बेचनी
आलोचनाओं के बाद ब्रांड ने अपने Etsy प्रोफाइल से इस टी-शर्ट को वेबसाइट से हटा दिया है। दरअसल कंपनी ने टी-शर्ट पर अब उस असंवेदनशील टेक्स्ट की जगह 'प्रे फॉर अफगानिस्तान' वाली नई टी-शर्ट लॉन्च की है। कंपनी ने कहा है कि हमारा इरादा किसी की भावनाओं को नुकसान पहुंचाने का नहीं था।












Click it and Unblock the Notifications