जानिए अब कैसा दिखता है सीरिया का दाक्‍नीश ओमरान, जिसकी फोटो हो गई थी वायरल

लंदन। पिछले वर्ष अगस्‍त में सीरिया के शहर अलेप्‍पो से पांच वर्ष के एक बच्चे की फोटो आई थी और इस फोटो को जिसने भी देखा, उसका दिल पसीज गया। यह बच्‍चा था ओमरान दाक्‍नीश जिसे अल्‍लेपो में उस समय बचाया गया जब उसका घर पर हवाई हमले की वजह से मलबे में बदल गया। ओमरान की अब एक नई तस्‍वीर आई है और यह तस्‍वीर भी उसकी पिछली तस्‍वीर की ही तरह वायरल हो गई है।

जानिए अब कैसा दिखता है और कैसा सीरिया का दाक्‍नीश ओमरान, जिसकी फोटो हो गई थी वायरल

डरे और ओमरान की फोटो हुई थी वायरल

अगस्‍त में ओमरान की जो फोटोग्राफ आई थी उसमें वह डरा और सहमा सा एक एंबुलेंस में बैठा था। उसके साथ के सभी बच्‍चे मलबे में दबे हुए थे और आसपास बस धूल का गुबार और खून फैला था। ओमरान की वह तस्‍वीर सीरिया की असली तस्‍वीर बन गई और हर कोई ओमलान तुलना टर्की के आयलान कुर्दी से करने लगा जिसकी लाश समंदर के किनारे पर वर्ष 2015 में मिली थी। ओमरान की तस्‍वीर ने दुनिया में एक नई बहस को जन्‍म दिया था। आज ओमरान की उम्र छह वर्ष है और वह बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ है। ओमरान अब अलेप्‍पा में अपने परिवार के साथ नए घर में रह रहा है और काफी खुश नजर आ रहा है। ओमरान के पिता मोहम्‍मद दाक्‍नीश ने मीडिया से कहा कि वह अब ओमारान बिल्‍कुल स्‍वस्‍थ और सुरक्षित है।

ओमरान बना मीडिया का प्रपोगैंडा

जिस समय ओमरान को मलबे से निकाला गया था उस समय अलेप्‍पो के डॉक्‍टरों ने उसका चेकअप किया था। चेकअप के बाद डॉक्‍टरों ने कहा था कि पांच वर्ष के इस बच्‍चे को शारीरिक तौर पर जरा भी नुकसान नहीं पहुंचा लेकिन उसकी मानसिक हालत काफी संवेदनशील है। मीडिया को दिए इंटरव्‍यू में ओमरान के पिता मोहम्‍मद दाक्‍नीश ने कहा ओमरान को सीरिया के विपक्ष और अंतराष्‍ट्रीय मीडिया ने एक प्रपोगैंडे के तौर पर प्रयोग किया ताकि वह राष्‍ट्रपति बशर अल असद पर हमला बोल सकें। ईरान के अल-आलम टीवी से बात करते हुए पिता मोहम्‍मद ने कहा कि लोग ओमरान के खून का सौदा करना चाहते थे और इसलिए उसकी फोटो को पब्लिश कर रहे थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+