सीरिया में 500 लोगों में रासायनिक हमले के लक्षण: यूएन

पूर्वी ग़ूटा में जंग
AFP
पूर्वी ग़ूटा में जंग

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) ने कहा है कि सीरिया के पूर्वी ग़ूटा में हुए हमले में घायल हुए मरीज़ों में रासायनिक हमले के लक्षण पाए गए हैं.

संगठन ने सीरिया के डूमा इलाके में बिना किसी अड़चन के प्रवेश दिए जाने की मांग की है.

संगठन के अधिकारी इलाके में मौजूद अपने सहयोगियों से मिली इस रिपोर्ट की पुष्टि करना चाहते हैं, जिसमें कहा गया है कि 500 से अधिक लोगों में रासायनिक हमले के लक्षण पाए गए हैं.

सीरियाई सरकार इन हमलों में अपना हाथ होने से इनकार करती रही है.

अमरीका ने रासायनिक हमले की ख़बरों के बाद सीरिया पर ज़ोरदार हमला करने की धमकी दी है.

उधर रूस ने अमरीकी बयान को, सीरिया पर हमला करने का बहाना बताया है. ,

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि हमले में 70 से अधिक लोग मारे गए हैं.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+