PM मोदी के स्वच्छता अभियान के लिए मेलबर्न पहुंचा स्वच्छ भारत कोष
नई दिल्ली। साल 2014 में महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के तहत भारत के शहरों और गांवों को साफ-सुथरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया गया। इस स्वच्छता अभियान का लक्ष्य साल 2019 तक भारत को स्वच्छ बनाना है। इसी अभियान को लक्ष्य तक पहुंचाने के लिए मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने स्वच्छ भारत कोष का गठन किया है। इस स्वच्छ भारत कोष में कॉरपोरेट से लेकर आम नागरिक भी अपना योगदान दे सकते है। कॉरपोरेट्स के लिए ये स्वच्छ भारत कोष CSR फंड से जुड़ा है।

मेलबर्न में भारतीय वाणिज्य दूतावास ने एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई से इस कोष में फंड डोनेट करने की अपील की है। ये फंड ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से दिए जा सकते हैं। आप ऑनलाइन फंड ट्रांसफर भी कर सकते हैं और चेक, डीडी के जरिए भी डोनेट कर सकते हैं। इसे लेकर इंडिया इन मेलबर्न ने ट्वीट कर जारी जानकारी दी है। ट्वीट में स्वच्छ भारत कोष के लिए बैंकों की जानकारी भी दी गई है, जिसमें लोग फंड डोनेट कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications