Liz Truss chevening house: लिज ट्रस के घर से मिला ‘कोकीन’, ब्रिटेन की राजनीति में मचा हंगामा
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को शेवनिंग हाउस में आयोजित एक पार्टी के बाद यह सफेद पाउडर मिला था। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एस्टेट के स्नूकर टेबल वाले गेम रूम में साइड-टेबल पर सफेद पाउडर के निशान मिले।

ब्रिटेन की पूर्व प्रधानमंत्री लिज ट्रस के पुराने घर शेवनिंग हाउस से कोकीन के संदिग्ध निशान मिले हैं। ये कोकीन लिज ट्रस के पीएम बनने से पहले उनके सरकारी आवास में तब मिला था जब वह विदेश सचिव के पद पर थीं और पीएम पद के लिए जरूरी मत जुटाने में लगी हुई थीं। शेवनिंग हाउस के कमरा नंबर 115 में जो कि परंपरागत रूप से यूके के विदेश मंत्री को दिया जाता है, यह ड्रग्स बरामद हुआ था। एस्टेट स्टाफ का कहना है कि उन्होंने सफेद पाउडर का परीक्षण किया और इसमें कोकीन होने की पुष्टि हुई।

पार्टी के बाद मिला था पाउडर
द गार्जियन की रिपोर्ट के मुताबिक कर्मचारियों को शेवनिंग हाउस में आयोजित एक पार्टी के बाद यह सफेद पाउडर मिला था। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें एस्टेट के स्नूकर टेबल वाले गेम रूम में साइड-टेबल पर सफेद पाउडर के निशान मिले। ऐसा दावा किया जा रहा है कि लिज ट्रस ने अपने राजनीतिक सहयोगियों के लिए यह पार्टी आयोजित की थी। लिज ट्रस ने गर्मियों की पार्टी में 19 से 21 अगस्त और 2 से 4 सितंबर के बीच कई हाईप्रोफाइल पार्टी की थी। इसमें पीएम पद के लिए हो रहे चुनाव में ट्रस को समर्थन करने वाले कई राजनेता, ब्यूरोकेट्स और अन्य अधिकारी शामिल हुए थे।

लिज ट्रस के प्रवक्ता ने किया इनकार
स्टाफ के एक सदस्य ने कहा कि उन्होंने कोकीन के संपर्क में आने पर रंग बदलने वाले पदार्थ का उपयोग करके इस पाउडर का परीक्षण किया था। लिज ट्रस के प्रवक्ता ने साफ किया है कि ये दावे स्पष्ट रूप से असत्य हैं। लिज ट्रस के प्रवक्ता ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अगर कोई सबूत थे कि ये गतिविधियां शेवेनिंग हाउस में हुई थी तो लिज ट्रस को इसकी जानकारी दी गई होगी। संबंधित अधिकारियों ने इसकी ठीक से जांच की होगी।

क्या लिज ट्रस को थी जानकारी?
इस रिपोर्ट में किसी भी स्रोत ने यह नहीं बताया कि लिज ट्रस इस पदार्थ का सेवन करती थीं या उन्हें इसके बारे में किसी भी तरह से जानकारी थी। इसके साथ ही यह भी नहीं पता चला पाया है कि प्रतिबंधित पदार्थ सरकारी आवास तक कैसे पहुंचा। एक अंदरूनी सूत्र ने कहा कि व्हाइटहॉल और संसदीय एस्टेट में कोकीन का बड़े पैमाने पर खपत होता है। सूत्र ने दावा किया कि ट्रस के कुछ राजनीतिक सहयोगियों ने इसका इस्तेमाल किया होगा।

पहले भी मिल चुके हैं कोकीन
इससे पहले भी बोरिस जॉनसन के पीएम रहते हुए अप्रैल 2021 में सरकारी आवास से ऐसे ही संदिग्ध पाउडर की बरामदगी हुई थी। हालांकि इस दावे की कोई निर्णायक जांच नहीं हो सकी थी। ब्रिटेन के कानून के मुताबिक देश में कोकीन रखने पर 7 साल की जेल और जुर्माने की सजा मिल सकती है।

शेवनिंग स्टेट क्या है?
शेवनिंग एस्टेट 17वीं शताब्दी में बना एक ग्रेस एंड फेवर होम है। इसका स्वामित्व ब्रिटिश शाही परिवार के पास है। शाही परिवार सरकार इस घर को सरकारी अधिकारियों को पट्टे पर देती है जो आमतौर पर मुफ्त होता है। यह 3000 एकड़ में फैला हुआ है, जिसकी देखरेख ब्रिटिश संसद की बनाई एक ट्रस्ट करती है।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications