पीएम मोदी-शी जिनपिंग के बीच होगी मुलाकात, सुषमा ने कहा- दोनों देश मिलकर सुलझाए सीमा विवाद
बीजिंग। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज चीन दौरे पर हैं और इस बीच उन्होंने चीनी विदेश मंत्री के साथ साझा प्रेस कांफ्रेस में कई मुद्दों पर अपने बात रखीं। प्रेस कांफ्रेंस में चीन के विदेश मंत्री वांग ई ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 और 28 अप्रैल को चीन का दौरा कर राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात करेंगे। बता दें कि तीसरी बार चीन के राष्ट्रपति चुने जाने के बाद शी जिनपिंग और पीएम मोदी के बीच यह पहली मुलाकात होगी। वहीं, प्रेस कांफ्रेंस में सुषमा स्वराज ने चीन के साथ सीमा विवाद, व्यापार, द्विपक्षीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों के साथ-साथ काउंटर टेररिज्म पर जोर दिया।

वांग ई ने कहा कि हम यह बताने चाहते हैं कि आने वाले हफ्तों में पीएम मोदी और राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात दोनों देशों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। चीन के विदेश मंत्री ने कहा कि हम समाजवाद को देखते हुए चीनी विशेषताओं के साथ नए दौर में प्रवेश कर रहे हैं और भारत विकास और पुनरुद्धार में एक महत्वपूर्ण चरण के रूप में काम कर रहा है। वांग ई ने उम्मीद जताई कि इस मुलाकात के बाद दोनों देशों के रिश्ते मजबूत होंगे।
एससीओ समिट से पहले चीन के विदेश मंत्री से मिलीं सुषमा स्वराज ने कहा कि पीएम मोदी और शी जिनपिंग के बीच वुहान में कई मुद्दों पर वार्ता होगी। सुषमा स्वराज ने कहा दोनों नाथुला दर्रे से मानसरोवर की फिर से यात्रा शुरू होगी। सुषमा ने कहा कि हमारे लिए सीमा पर शांति सबसे जरूरी है और दोनों देश मिलकर इस विवाद को सुलझाने के लिए काम करेंगे। सुषमा ने प्रेस कांफ्रेस में आगे कहा कि दोनों ही देश बहुआयामी संपर्क को आगे बढ़ाने के विचार पर काम करेंगे।
-
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी'












Click it and Unblock the Notifications